Q.1. किस पार्टी ने 27 वर्षों के अंतराल के बाद दिल्ली में बहुमत हासिल किया है?
उत्तर: भारतीय जनता पार्टी
Q.2. उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों में दस हजार मीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक किसने जीता है?
उत्तर: हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने
- महाराष्ट्र के किरण म्हात्रे को रजत और मध्य प्रदेश के विनोद सिहं ने कांस्य पदक जीता है।
- महिला वर्ग में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने स्वर्ण पदक जीता है।
Q.3. 2025 फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता हाल ही में कहाँ शुरू हो गई है?
उत्तर: जर्मनी के बाल्टिक तट के वीसेनहॉस में
Q.4. किसके द्वारा संकलित पुस्तक 'आई एम?' का हाल ही में विमोचन हुआ है?
उत्तर: गोपीचंद पी. हिंदुजा
Q.5. द्विवार्षिक एयरो-इंडिया अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का कौन सा संस्करण कर्नाटक के बेंगलुरु में शुरू हुआ है?
उत्तर: 15वां
Q.6. फ्रीस्टाइल शतरंज को और किस नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर: शतरंज 960