Q.1. भारत दुनिया का कौन सा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बना है?
उत्तर: दूसरा
Q.2. भारत ऊर्जा सप्ताह-2025 कहाँ शुरू होगा?
उत्तर: नई दिल्ली में
Q.3. देश के पहले स्वदेशी स्वचालित जैव अपशिष्ट कचरा निस्तारण उपकरण का शुभारंभ किसने किया है?
उत्तर: केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने
- केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में देश के पहले स्वदेशी स्वचालित जैव अपशिष्ट कचरा निस्तारण उपकरण सृजनम का शुभारंभ किया है।
Q.4. हाल ही में जेपी नड्डा ने किस रोग के उन्मूलन के लिए वार्षिक उपचार-अभियान शुरू किया है?
उत्तर: ‘हाथी-पांँव’ रोग (लिम्फेटिक फाइलेरियासिस)
Q.5. हाल ही में AI Action Summit कहाँ हुआ है?
उत्तर: पेरिस
Q.6. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्य तिथि पर कब श्रद्धांजलि अर्पित की है?
उत्तर: 11 फ़रवरी 2025
Q.7. 14वें एशियाई मत्स्य पालन और जलीय कृषि फोरम (14AFAF: The 14th Asian Fisheries and Aquaculture Forum) का आयोजन 12-14 फरवरी, 2025 के दौरान कहाँ किया जा रहा है?
उत्तर: नई दिल्ली में
- इसका विषय (theme) है Greening the Blue Growth in Asia-Pacific।
- फोरम का उद्घाटन भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह द्वारा किया जाएगा।