Daily Current Affairs: 07 February 2025

आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 07 February 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 07 फ़रवरी 2025) जिसमे सौर ऊर्जा क्षमता, सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन, नौवें एशियाई शीतकालीन खेल 2025 जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

Daily Current Affairs: 07 February 2025

Q.1. भारत ने कितने गीगावाट स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता को पार करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है? 

उत्तर: 100
  • यह 2030 तक पांच सौ गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Q.2. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद में कौन से सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया है? 

उत्तर: 38वें
  • इस वर्ष (2025) के मेले के साझेदार राज्य मध्य प्रदेश और ओडिशा हैं।
  • बिम्सटेक देश (बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और श्रीलंका) इस आयोजन के भागीदार राष्ट्र बने रहेंगे।

Q.3. नौवें एशियाई शीतकालीन खेल 2025 कहाँ शुरू होंगे? 

उत्तर: चीन के हार्बिन में

Q.4. रोस्कोस्मोस का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? 

उत्तर: दिमित्री बाकानोव को

Q.5. हाल ही में कामेश्वर चौपाल जी का निधन हुआ है, वें कौन थे? 

उत्तर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी

Q.6. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (National Commission for Safai Karamcharis: NCSK) के कार्यकाल को 31.03.2025 से आगे कब तक बढ़ाने को स्वीकृति दे दी है? 

उत्तर: तीन वर्षों के लिए (अर्थात 31.03.2028 तक)
  • राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अधिनियम, 1993 को सितंबर, 1993 में अधिनियमित किया गया था और एक वैधानिक राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का गठन पहली बार अगस्त, 1994 में किया गया था।

Q.7. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 2022-23 से 2025-26 की अवधि के लिए कितने रुपये के परिव्यय के साथ केन्द्रीय क्षेत्र योजना ‘कौशल भारत कार्यक्रम (एसआईपी)’ को 2026 तक जारी रखने और पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है? 

उत्तर: 8,800 करोड़ रुपये

Q.8. भारतीय कला इतिहास कांग्रेस (Indian Art History Congress) का 32वां सत्र 8 से 10 फरवरी 2025 तक संस्कृति मंत्रालय के तहत किसके द्वारा आयोजित किया जा रहा है? 

उत्तर: भारतीय विरासत संस्थान, नोएडा (Indian Institute of Heritage, Noida)
  • भारतीय कला इतिहास कांग्रेस भारतीय कला विरासत के अध्ययन का एक अखिल भारतीय निकाय है तथा इसका मुख्यालय गुवाहाटी में स्थित है।

Post a Comment