Q.1. हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2024 का आयोजन हुआ है। हिंदुस्तान टाइम्स के फाउंडर कौन थे?
उत्तर: सुंदर सिंह लायलपुरी
- इसका उद्घाटन समारोह 26 सितंबर 1924 को महात्मा गांधी द्वारा किया गया था।
Q.2. 19वें G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ होगा?
उत्तर: ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में
- 2024 G20 शिखर सम्मेलन की थीम है: 'एक न्यायपूर्ण विश्व और एक टिकाऊ ग्रह का निर्माण' (Building a Just World and a Sustainable Planet)
G20 के बारे में:
- G-20 का गठन 1999 में किया गया था और इसका उद्देश्य मध्यम आय वाले देशों को शामिल करके वैश्विक वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना था।
- G-20 के सदस्य हैं: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, भारत, इंडोनेशिया, इटली, मैक्सिको, रूस, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ।
Q.3. भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2024 के लिए अंतर्राष्ट्रीय जूरी का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर को
Q.4. भारतीय नौसेना के जहाजों पर यूनिकॉर्न मस्तूल लगाने के लिए के सह-विकास के लिए भारत सरकार और किस देश की सरकार के बीच समझौता हुआ है?
उत्तर: जापान सरकार
- यूनिफाइड कॉम्प्लेक्स रेडियो एंटीना (UNICORN: Unified Complex Radio Antenna) एकीकृत संचार प्रणालियों वाला एक मस्तूल है जो नौसेना प्लेटफार्मों की गुप्त विशेषताओं को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
- इसको भारत में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा जापान के सहयोग से विकसित किया जाएगा।
Q.5. ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 16 नवंबर को
- मीडिया को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (Fourth Pillar of Democracy के रूप में जाना जाता है।
- भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना का विचार पहली बार 1956 में प्रथम प्रेस आयोग द्वारा सझाया गया था तथा इसने 1966 में अपना कामकाज शुरू किया था।
- राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारों को सम्मान देने के लिए भारतीय प्रेस परिषद द्वारा राजा राम मोहन राय पुरस्कार दिया जाता है।
- राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2024 की थीम है: प्रेस का बदलता स्वरुप (Changing Nature of The Press)
Q.6. मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली डेनमार्क की पहली महिला कौन बन गई हैं?
उत्तर: विक्टोरिया कैयर थेलविग (Victoria Kjaer Theilvig)
- विक्टोरिया कैयर थेलविग ने मिस यूनिवर्स 2024 (73rd) का ताज जीता है।
- मिस यूनिवर्स 2024 के क्राउन में सुनहरे दक्षिण सागर के मोती लगे हैं, जिन्हें फिलीपींस के राष्ट्रीय रत्न के रूप में जाना जाता है।
Q.7. हाल ही में किसे iGot कर्मयोगी भारत प्लेटफॉर्म पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: आयुष मंत्रालय की अभिनव पहल कार्यस्थल पर योग ब्रेक (वाई-ब्रेक) को