Q.1. गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस क्या है?
उत्तर: गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जो विभिन्न केंद्रीय/राज्य मंत्रालयों, विभागों, संगठनों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू), पंचायतों और सहकारी समितियों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की शुरू से अंत तक खरीद की सुविधा प्रदान करता है।
- 2016 में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस का गठन किया गया था।
Q.2. जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) और जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं नवाचार परिषद (ब्रिक) ने भारत की विशाल सूक्ष्मजीवीय क्षमता को दर्शाने के लिए किस पहल की शुरुआत की है?
उत्तर: 'वन डे वन जीनोम' (One Day One Genome)
- 9 नवंबर 2024 को राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (एनआईआई) में आयोजित ब्रिक के पहले स्थापना दिवस पर 'वन डे वन जीनोम पहल' की शुरुआत की घोषणा की गयी थी।
- 'वन डे वन जीनोम' पहल से देश में पाए जाने वाले जीवाणुओं की अलग-अलग प्रजातियों को उजागर करने में सहायता मिलेगी।
- DBT: Department of Biotechnology
- BIRAC (ब्रिक): Biotechnology Industry Research and Innovation Council
Q.3. विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के सहयोग से 19-22 नवंबर, 2024 तक कहाँ पर ग्लोबल लर्निंग एंड डेवलपमेंट फ्रेमवर्क (जीएलडीएफ) परिणाम प्रबंधन प्रशिक्षण की मेजबानी होगी?
उत्तर: नई दिल्ली में
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA: World Anti-Doping Agency):
- विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की स्थापना 10 नवंबर 1999 को हुई थी।
- इसका मुख्यालय मोंट्रियल, कनाडा में है।
- वर्तमान में इसके प्रेजिडेंट विटोल्ड बांका है।
Q.4. National Youth Festival 2025 को किस रूप में मनाने की घोषणा की गयी है?
उत्तर: 'Viksit Bharat Young Leaders Dialogue' के रूप में
- Viksit Bharat Young Leaders Dialogue युवाओं के लिए अपने विचार और दृष्टिकोण को सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत करने का एक अनूठा अवसर होगा।
Q.5. देश का 56वांँ बाघ अभयारण्य किसे अधिसूचित किया गया है?
उत्तर: छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास-तमोर पिंगला को
- यह देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व पार्क बन गया है।
- भारत का सबसे बड़ा बाघ अभयारण्य नागार्जुनसागर-श्रीशैलम बाघ अभयारण्य (3,728 वर्ग किमी) है जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दो राज्यों में फैला हुआ है।
Q.6. ज्योति सुरेखा वेन्नम ने लक्जमबर्ग में जीटी ओपन में महिलाओं की कंपाउंड स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है?
उत्तर: स्वर्ण पदक
Q.7. कोलकाता में टाटा स्टील शतरंज इंडिया टूर्नामेंट में ब्लिट्ज खिताब किसने जीता है?
उत्तर: मैग्नस कार्लसन ने
Q.8. आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने महिला क्रिकेट संचालन का मेंटर किसे नियुक्त किया है?
उत्तर: मिताली राज को
Q.9. ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर से सम्मानित किसे किया गया है?
उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी को
- प्रधानमंत्री मोदी, महारानी एलिजाबेथ के बाद नाइजीरिया का जीसीओएन पुरस्कार पाने वाले दूसरे विश्व नेता बन गए है।