Daily Current Affairs: 15 November 2024

आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 15 November 2024 (डेली करेंट अफेयर्स 15 नवम्बर 2024), जिसमे भगवान बिरसा मुंडा, जनजातीय गौरव दिवस, प्रथम बोडोलैंड महोत्सव, आयुष वीजा जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

Q.1. 15 नवंबर 2024 को भगवान बिरसा मुंडा की कौन सी जन्म वर्षगाँठ मनाई गयी है? 

उत्तर: 150 वीं
  • भगवान बिरसा मुंडा का जन्म वर्ष 1875 में हुआ था। उनका गांव झारखंड के उलिहातू में है। 
  • भगवान बिरसा मुंडा को 'धरती अब्बा' (Dharti Abba) यानी कि ‘जगत पिता’ के रूप में भी जाना जाता है।
  • 15 नवंबर को ही झारखण्ड राज्य का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है। वर्ष 2000 में 15 नवम्बर को बिहार के दक्षिणी हिस्से को काटकर झारखंड राज्य की स्थापना 28वें राज्य के रूप में हुई थी।
  • भगवान बिरसा मुंडा का संग्रहालय रांची में है।
  • जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए डाक विभाग ने उनकी 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है। श्री शंख सामंत द्वारा डिजाइन किए गए इस टिकट में भगवान बिरसा मुंडा का सशक्त चित्रण है।
Bhagwan Birsa Munda

Q.2. जनजातीय गौरव दिवस कब मनाया जाता है? 

उत्तर: 15 नवंबर को
  • जनजातीय समाज ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अन्याय का संगठित होकर विरोध किया था। वर्ष 1855 में संथाल-हूल का नेतृत्व करने वाले  सिद्धो-कान्हू और चांद-भैरव के साथ फूलो-झानो जैसी वीरांगनाओं ने भी अपने असाधारण साहस का परिचय दिया था। 
  • वर्ष 2021 से प्रतिवर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने की परंपरा शुरू हुई है।
  • राष्ट्रपति भवन में भी ‘जनजातीय दर्पण’ नामक संग्रहालय है।
  • जनजातीय भाषा ‘संथाली’ को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है।

सरकार द्वारा उठाये गए कदम:

  • सराय काले खां चौक का नाम बदलकर ‘भगवान बिरसा मुंडा चौक’ करने का निर्णय लिया गया है।
  • जनजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए देश में 700 से अधिक Eklavya Model Residential School बनाए जा रहे हैं।
  • वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य के तहत जनजातीय समाज से Sickle Cell Anemia बीमारी के उन्मूलन का लक्ष्य भी रखा गया है।
  • 15 नवंबर 2025 तक आगामी एक वर्ष ‘आदिवासी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा।
  • लेह में National Institute of Sowa Rigpa की स्थापना की गयी है।
  • भारत की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मणिपुर में बनाई गई है।
जनजातीय गौरव दिवस 2024

Q.3. हाल ही में कौन से बोडोलैंड महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है? 

उत्तर: प्रथम
  • 15 और 16 नवंबर को आयोजित होने वाला यह दो दिवसीय महोत्सव बोडो समाज के निर्माण और शांति बनाए रखने के लिए भाषा, साहित्य और संस्कृति का एक आयोजन है।
  • बोडोलैंड महोत्सव का विषय (थीम) है 'समृद्ध भारत के लिए शांति और सद्भाव'
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2020 में बोडो शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए है।

बोडोलैंड महोत्सव का उद्देश्य

  • इसका उद्देश्य बोडोलैंड की सांस्कृतिक और भाषाई विरासत, पारिस्थितिक जैव विविधता और पर्यटन के लिए उपयुक्त स्थलों का लाभ उठाना है।
  • बोडोलैंड महोत्सव का उद्देश्य बोडोलैंड समाज के साथ साथ असम, पश्चिम बंगाल, नेपाल और पूर्वोत्तर के अन्य अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय बोडो लोगों को एकीकृत करना भी है।
  • इस महोत्सव में बोडो समुदाय के साथ-साथ बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के अन्य समुदायों की समृद्ध संस्कृति, भाषा और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है। 

Q.4. भारतीय मानक ब्यूरो ने स्वर्ण आभूषण और स्वर्ण कलाकृतियाँ संशोधन आदेश 2024 के अंतर्गत 5 नवंबर 2024 से अनिवार्य हॉलमार्किंग का कौन सा चरण शुरू किया हुआ है? 

उत्तर: चौथा
  • बीआईएस ने पहले अनिवार्य हॉलमार्किंग के पहले चरण को 23 जून 2021 को शुरू किया था उस समय इस चरण में 256 जिले शामिल थे। दूसरा चरण 4 अप्रैल 2022 से शुरू हुआ था और इसमें  32 जिले और जोड़े गए। तीसरा  चरण 6 सितंबर 2023 से शुरू किया गया था और इसमें 55 नए जिले शामिल किए गए थे।
  • अब चौथा चरण 05 नवम्बर 2024 से शुरू है तथा चौथे चरण के कार्यान्वयन के बाद अनिवार्य हॉलमार्किंग के अंतर्गत आने वाले कुल जिलों की  संख्या अब 361 हो गई है। अनिवार्य हॉलमार्किंग के शुभारंभ के बाद से पंजीकृत ज्वैलर्स की संख्या 34,647 से बढ़कर 1,94,039 हो गई है।
हॉलमार्किंग

Q.5. 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में सबसे महत्वपूर्ण आयुष पहलों में से कौन सी एक प्रदर्शनी भी है? 
उत्तर:  'आयुष वीज़ा'

  • आयुष वीजा का मकसद भारत में आयुष चिकित्सा प्रणाली के तहत उपचार कराने की इच्छा रखने वाले वैश्विक पर्यटकों को सुविधा प्रदान करना है।
  • मेले में जानकारियों को मनोरंजन के साथ सीखने के तरीके प्रदर्शित करते हुए पवेलियन में "दादी से पूछो" जैसी आकर्षक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रतिभागी पारंपरिक चिकित्सा विशेषज्ञों से स्वास्थ्य सलाह प्राप्त कर सकते हैं।
  • मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान दिल्ली में है।
  • केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) का उद्घाटन किया है।
  • भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम "विकसित भारत 2047" है।
  • भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2024 में पार्टनर स्टेट्स उत्तर प्रदेश और बिहार है तथा फोकस स्टेट झारखण्ड है।
India International Trade Fair 2024

Q.6. कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने रॉयल बंगाल टाइगर से प्रेरित होकर हाल ही में स्वर्ण जयंती लोगो और शुभंकर को लांच किया है। उस शुभंकर का क्या नाम है? 

उत्तर: “अंगारा”

अंगारा

Q.7. अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (आईआईएएस) का वार्षिक सम्मेलन 2025 की मेजबानी कौन सा देश करेगा? 

उत्तर: भारत
  • यह प्रत्येक वर्ष विश्व के अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित किया जाता है।
  • इस सम्मेलन का विषय होगा "अगली पीढ़ी के प्रशासनिक सुधार - नागरिकों को सशक्त बनाना और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना।"

अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS : International Institute of Administrative Sciences)

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान की स्थापना 1930 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है।

अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (आईआईएएस)

Q.8. हाल ही में किसने ओडिशा के भुवनेश्वर में "चिंतन शिविर" का उद्घाटन किया है जो नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण दो दिवसीय कार्यक्रम है? 

उत्तर: श्री प्रल्हाद जोशी ने
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रणनीति विकसित करना है।
  • ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर सुप्रसिद्ध रेत कलाकार श्री सुदर्शन पटनायक की कलाकृति साझा की गयी है।
सुप्रसिद्ध रेत कलाकार श्री सुदर्शन पटनायक की कलाकृति

Q.9. किस राज्य में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर परंपरागत त्‍योहार "बोइटा बंदन" मनाया जा रहा है? 

उत्तर: ओडिसा में
  • बोइटा बंदन त्‍योहार महानदी के जरिए नौकाओं से व्‍यापार करने वाले व्‍यापारियों के सम्‍मान में मनाया जाता है। 
  • इस त्‍योहार में नौकाओं का पूजन किया जाता है।
  • एशिया का सबसे बड़ा मुक्‍त व्‍यापार मेला बाली जात्रा का उत्‍सव ओडिसा के ऐतिहासिक शहर कटक में आरंभ हुआ है।
बोइटा बंदन त्‍योहार

Q.10. किसके सहयोग से शिलांग में  छठे हेलीकॉप्टर एवं लघु विमान शिखर सम्मेलन को आयोजित किया जा रहा है? 
उत्तर: नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा मेघालय सरकार के सहयोग तथा पवन हंस लिमिटेड और फिक्की के सहयोग से

Q.11. 15 नवम्बर 2024 को गुरु नानक देव जी की कौन सी जयंती मनाई गयी है? 
उत्तर: 555 वीं
  • गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।
Q.12. वार्षिक नौसेना की उड़ान सुरक्षा बैठक (एनएफएसएम) और उड़ान सुरक्षा संगोष्ठी (एफएसएस) - वर्ष 2024 का आयोजन कहाँ किया गया है? 
उत्तर: आईएनएस डेगा, विशाखापत्तनम में
  • इसका विषय "उभरते खतरे और चुनौतियां-नौसेना वायु संचालन और उड़ान सुरक्षा के साथ अनुपालन" था।
Q.13. हाल ही में किस विभाग की राजभाषा पत्रिका 'सुरभि' के दूसरे संस्करण का विमोचन किया गया है? 
उत्तर: पशुपालन एवं डेयरी विभाग

Q.14. हाल ही में भारत के प्रमुख ‘दक्षिण एशियाई भूविज्ञान सम्मेलन एवं प्रदर्शनी जीईओ इंडिया 2024’ का उद्घाटन कहाँ किया गया है? 
उत्तर: ग्रेटर नोएडा में
  • वर्ष 2030 तक सरकार का लक्ष्य देश के अन्वेषण क्षेत्र को 1 मिलियन वर्ग किलोमीटर तक विस्तारित करना है।
Q.15. पहले त्रिपक्षीय विद्युत बिक्री समझौते का उद्घाटन हुआ है इसके तहत भारतीय ग्रिड के माध्यम से कहाँ तक विद्युत आपूर्ति होगी? 
उत्तर: नेपाल से बांग्लादेश तक
  • NTPC विद्युत व्यापार निगम, नेपाल विद्युत प्राधिकरण और बांग्लादेश विद्युत विकास बोर्ड के बीच 3 अक्टूबर 2024 को काठमांडू में एक त्रिपक्षीय बिजली बिक्री समझौते पर हस्ताक्षर हुए है।
Q.16. महिला उद्यमिता मंच ने महिला सैलून और ब्यूटी पार्लर मालिकों को सशक्त बनाने के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की है? 
उत्तर: अर्बन कंपनी के साथ
  • महिला उद्यमिता मंच (WEP) ने अपनी अवार्ड टू रिवार्ड पहल के तहत महिला एमएसएमई को सहायता देने के लिए यह पहल शुरू की है।
  • डब्ल्यूईपी ने वर्ष 2023 में अवार्ड टू रिवार्ड कार्यक्रम की शुरुआत की थी।
  • नीति आयोग में वर्ष 2018 में एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया WEP वर्ष 2022 में सार्वजनिक-निजी भागीदारी में परिवर्तित हो गया है।
Q.17. 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में कितनी फिल्मों का चयन किया जाएगा जो किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फीचर फिल्म के पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी? 
उत्तर: 5 अंतर्राष्ट्रीय और 2 भारतीय फिल्मे
  • Gypsy, Director: Shashi Chandrakant Khandare (मराठी फिल्म निर्माता शशि चंद्रकांत खंडारे की पहली फीचर फिल्म है।)
  • 35 CHINNA KATHA KAADU, Director: Emani V S Nanda Kishore (तेलुगु कथा लेखक और फिल्म निर्माता इमानी वी एस नंद किशोर की पहली फीचर फिल्म है।)
  • Betânia, Director: Marcelo Botta (यह ब्राजील के फिल्म निर्माता और कहानीकार मार्सेलो बोट्टा की पहली फीचर फिल्म है।)
  • Bound in Heaven, Director: Huo Xin (यह प्रसिद्ध चीनी पटकथा लेखक हुओ शिन की निर्देशन में बनी पहली फ़िल्म है। इस फ़िल्म ने सैन सेबेस्टियन अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव 2024 में जूरी पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, FIPRESCI पुरस्कार जीता है।)
  • Bring Them Down, Director: Christopher Andrews (ब्रिटेन स्थित पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता क्रिस्टोफर एंड्रयूज की पहली फीचर फिल्म ग्रामीण आयरलैंड की पृष्ठभूमि पर आधारित एक थ्रिलर-ड्रामा है।)
  • Familiar Touch, Director: Sarah Friedland (अमेरिकी फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक और कोरियोग्राफर सारा फ्रीडलैंड की निर्देशन में बनी पहली फिल्म ने वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कई पुरस्कार जीते, जिनमें लुइगी डी लॉरेंटिस पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म, वेनिस होराइजन्स पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और वेनिस होराइजन्स पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ निर्देशक शामिल हैं।)
  • To A Land Unknown, Director: Mahdi Fleifel (म्हादी फ्लेफेल अपने काम में सामाजिक न्याय और शरणार्थियों के विषयों की जांच के लिए जाने जाते हैं।)

Post a Comment