Daily Current Affairs: 24 October 2024

Daily Current Affairs 24 October 2024
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 24 October 2024 (डेली करेंट अफेयर्स 24 अक्टूबर 2024), जिससे आप आने वाले SSC, Bank Jobs, Railway, UPSC, HSSC आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है।

Q.1. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने 387 करोड 44 लाख रुपयों की लागत से भारतीय तट रक्षक के लिए 6 एयर कुशन व्हीकल-ए.सी.वी. खरीदने का समझौता किया है। इन उभयचर जहाजों को और किस नाम से जाना जाता है? 
उत्तर: हुवरक्रफ़्ट 

Q.2. हाल ही में विश्व कौशल 2024 प्रतियोगिता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है। फ्रांस के लियोन में आयोजित वर्ल्ड स्किल्स 2024 में भारत ने विभिन्न श्रेणियों में कितने कांस्य पदक जीते है? 
उत्तर: 4 
  • पेस्ट्री और कन्फेक्शनरी में अश्विता, 
  • इंडस्ट्री 4.0 में ध्रुमिल कुमार, धीरेंद्र कुमार गांधी और सत्यजीत बालकृष्णन; 
  • होटल रिसेप्शन में जोथिर आदित्य कृष्णप्रिय रविकुमार
  • अक्षय ऊर्जा श्रेणी में अमरेश कुमार साहू।
  • इसके अलावा, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 12 उत्कृष्टता पदक भी अर्जित किए है।
Q.3. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस क्षेत्र को समर्पित 1000 करोड़ रुपये के वेंचर कैपिटल फंड को मंजूरी दे दी है? 
उत्तर: अंतरिक्ष क्षेत्र 

Q.4. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है? 
उत्तर: 24 अक्टूबर को
  • भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल की स्थापना 24 अक्टूबर, 1962 को की गयी थी। 
Q.5. हाल ही में किसने अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक और अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष की वार्षिक बैठक से इतर आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे पर गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता की है? 
उत्तर: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने

Q.6. किस भारतीय राज्य को शांति का द्वीप घोषित किया जा सकता है? 
उत्तर: मिजोरम को
  • मिजोरम के राज्‍यपाल डॉ हरी बाबू कम्‍भमपति ने कहा है कि मिजोरम को शांति का द्वीप घोषित किया जा सकता है। कोलासिब जिले में भारत को जानो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने ये बात कही है।
Q.7. हाल ही में कहाँ पर विश्‍व गिब्‍बन दिवस मनाया जा रहा है? 
उत्तर: असम के तिनसुकिया जिले में

Q.8. अंडर-23 कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप में भारत के विश्वजीत रामचन्द्र मोरे ने कौन सा पदक जीता है? 
उत्तर: कांस्य पदक
  • ईरान के अली अब्दुल्ला अहमदी वफ़ा ने स्वर्ण और राशद मम्मादोव ने रजत पदक जीता, जबकि जापान के कोहेल यामागिवा ने भारत के विश्वजीत रामचन्द्र मोरे के साथ कांस्य पदक साझा किया है।
Q.9. हाल ही में कहाँ कजान घोषणा को स्‍वीकार किया गया है जिसमें संयुक्‍त राष्‍ट्र और अन्‍य बहुपक्षीय संस्‍थानों में सुधारों की जरूरत पर जोर दिया गया है? 
उत्तर: ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन में
  • 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कज़ान घोषणा को अपनाया गया है। 
  • रूस द्वारा आयोजित कज़ान शिखर सम्मेलन में न्यायसंगत वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
  • BRICS एक संक्षिप्त नाम है जो पाँच प्रमुख उभरती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के समूह को संदर्भित करता है: ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका। दक्षिण अफ़्रीका को 2010 में BRIC में शामिल किया गया था। अर्जेंटीना, इथियोपिया, मिस्र, ईरान, सऊदी अरब और यूएई BRICS में शामिल होने वाले 6 नए देश हैं।
Q.10. हाल ही में किसे पाकिस्तान का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है? 
उत्तर: न्यायाधीश याह्या अफरीदी को

Q.11. हाल ही में किसको जेपी मॉर्गन चेज़ इंडिया के नए CEO के रूप में नियुक्त किया गया है? 
उत्तर: प्रणव चावड़ा
  • कंपनी का प्रारंभिक इतिहास 1799 में चेस मैनहट्टन कंपनी की स्थापना के साथ पता लगाया जा सकता है। 1871 में, जेपी मॉर्गन एंड कंपनी की स्थापना जेपी मॉर्गन के द्वारा की गयी थी।
Q.12. संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है? 
उत्तर: 24 अक्टूबर

Q.13. विश्व विकास सूचना दिवस कब मनाया जाता है? 
उत्तर: 24 अक्टूबर को
  • 1972 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के साथ मिलकर विश्व विकास सूचना दिवस स्थापित करने का निर्णय लिया था। 
  • विश्व विकास सूचना दिवस पहली बार 24 अक्टूबर 1973 को आयोजित किया गया था।
Q.14. भारत सरकार, भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट उद्योग को वैश्विक मंच पर स्थापित करने और उसके प्रभाव को बढ़ाने के उद्देश्य से, प्रथम विश्व ऑडियो विज़ुअल और एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 20 नवंबर से 25 नवंबर तक कहाँ आयोजित करने जा रही है? 
उत्तर: गोवा में

Q.15. पीएम यशस्वी योजना (PM YASASVI) किन्हे अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने और समाज में योगदान करने के लिए सशक्त बनाती है? 
उत्तर: छात्रों को
  • वाइब्रेंट इंडिया के लिए पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड योजना (पीएम-YASASVI) का उद्देश्य अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) और विमुक्त जनजातियों (DNT) के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुँच प्रदान करके उनका उत्थान करना है। इसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया था। उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित YASASVI प्रवेश परीक्षा (YET) के आधार पर किया जाता है।
  • कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए, 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के लिए 4,000 रुपये का वार्षिक भत्ता दिया जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए, पाठ्यक्रम के आधार पर 5,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक का भत्ता दिया जाएगा।
Q.16. हाल ही में बर्गर खाने के बाद किस संक्रमण के कारण अमेरिका में कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है? 
उत्तर: ई.कोली संक्रमण (Escherichia coli: E. coli)
  • एस्चेरिचिया कोली (ई. कोली) जीवाणु कहलाने वाले रोगाणु हैं। ये कई जगहों पर पाए जाते हैं, जिनमें पर्यावरण, भोजन, पानी और लोगों और जानवरों की आंतें शामिल हैं।
  • यह मुख्य रूप से दूषित खाद्य पदार्थों के माध्यम से फैलता है जिसमें कच्चा या अधपका पिसा हुआ मांस, कच्चा दूध, दूषित कच्ची सब्जियाँ और अंकुरित अनाज शामिल हैं।
Q.17. हाल ही में किस भारतीय राज्य को अपना पहला शुष्क बंदरगाह बिहटा नामक कस्बे में मिला है? 
उत्तर: बिहार

Q.18. हाल ही में किस प्रजनन केंद्र ने कृत्रिम गर्भाधान (एआई) का उपयोग करके ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB) का सफलतापूर्वक प्रजनन कराया है? 
उत्तर: राजस्थान के जैसलमेर स्थित सुदासरी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड प्रजनन केंद्र ने

Q.19. वायु गुणवत्ता मॉनीटर IQAir ने किसको दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बताया है जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 394 रहा? 
उत्तर: लाहौर को
  • PM 2.5: डब्ल्यूएचओ 5 µg/m³ की वार्षिक औसत सीमा और 15 µg/m³ की 24 घंटे की सीमा की सिफारिश करता है। 
  • PM 10: दिशानिर्देश 15 µg/m³ की वार्षिक औसत सीमा और 45 µg/m³ की 24 घंटे की सीमा का सुझाव देता है।
Q.20. हर वर्ष कितने अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसकी स्थापना रोटरी इंटरनेशनल द्वारा जोनास साल्क के जन्म की स्मृति में की गई थी, जिन्होंने 1950 के दशक में इस रोग के विरुद्ध टीका विकसित करने वाली पहली टीम का नेतृत्व किया था? 
उत्तर: 24 अक्टूबर को
  • मार्च 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया गया था।

Post a Comment