Daily Current Affairs: 23 October 2024

Daily Current Affairs 23 October 2024
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 23 October 2024 (डेली करेंट अफेयर्स 23 अक्टूबर 2024), जिससे आप आने वाले SSC, Bank Jobs, Railway, UPSC, HSSC आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है।

Q.1. ‘ग्राम पंचायत स्तर पर मौसम पूर्वानुमान’ का शुभारंभ कहाँ किया जायेगा? 
उत्तर: दिल्ली में

Q.2. हाल ही में वायुसेना और उत्‍तराखंड युद्ध स्‍मारक की वायु वीर विजेता कार रैली गुवाहाटी पहुंची है। इस कार रैली की शुरुआत कहाँ से की गयी थी? '
उत्तर: 8 अक्टूबर को सियाचिन स्थित थोइस एयर बेस से इस मेगा कार रैली को हरी झंडी दिखाई गई थी।
  • इस रैली का समापन 29 अक्टूबर को अरूणाचल प्रदेश के तवांग में होगा। 
  • इस कार रैली का प्रमुख उद्देश्‍य युवाओं को सशस्‍त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।
Q.3. हाल ही में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-आईएफएफआई 2024 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। 55वां फिल्‍मोत्‍सव इस वर्ष 20 से 28 नवंबर के बीच कहाँ पर आयोजित किया जाएगा? 
उत्तर: गोवा में

Q.4. हाल ही में कहाँ पर अंतर्राष्ट्रीय इनकमिंग स्पूफ्ड कॉल रोकथाम प्रणाली का शुभारंभ किया गया है? 
उत्तर: नई दिल्ली में

Q.5. हाल ही में भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के कितने वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है? 
उत्तर: 75 वर्ष
  • इसकी स्थापना 24 अक्टूबर, 1948 को दिल्ली में ठक्कर बापा (अमृतलाल विट्ठलदास ठक्कर) द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य भारत में आदिवासी और हाशिए के समुदायों के कल्याण को बढ़ावा देना था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद को BAJSS का संस्थापक-अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
Q.6. महिला इंडियन ओपन के 16वें संस्करण की मेजबानी कौन करेगा? 
उत्तर: भारत (हरियाणा के गुरुग्राम में)
  • भारत की बेटी अदिति अशोक ने वर्ष 2016 में पहली बार महिला इंडियन ओपन का खिताब जीता था।
  • महिला इंडियन ओपन भारत का सबसे प्रतिष्ठित महिला गोल्फ प्रतियोगिता है, जिसकी शुरुआत 2007 में हुई थी।
Q.7. राष्‍ट्रमंडल खेलों (Common Wealth Games) का आगामी 23वां संस्‍करण 2026 कहाँ आयोजित किया जाएगा? 
उत्तर: स्‍कॉटलैंड के ग्‍लासगो में
  • वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले इन राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों ने हॉकी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, निशानेबाजी, क्रिकेट और स्‍क्‍वैश खेलों को प्रतियोगिता से हटाने का निर्णय लिया है। 
  • राष्ट्रमंडल खेलों के अगले संस्करण में केवल 10 खेल शामिल किए जाएंगे।
Q.8. भारत और जर्मनी के बीच हॉकी सीरीज कहाँ शुरू होगी? 
उत्तर: नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में

Q.9. किसे वर्ष 2024 के वैश्विक नस्लवाद रोधी चैम्पियनशिप पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है? 
उत्तर: नेपाल की उर्मिला चौधरी को 
  • अमेरिका के विदेशमंत्री एंटनी जे.ब्लिंकन ने यह पुरस्‍कार प्रदान किया है।
Q.10. जैव विविधता पर अभिसमय के पक्षकारों के सम्मेलन की सोलहवीं बैठक (CBD: Convention on Biological Diversity COP 16) कहाँ आयोजित की जाएगी? 
उत्तर: कैली, कोलंबिया में
  • जैव विविधता पर कन्वेंशन (सीबीडी) 29 दिसंबर 1993 को लागू हुआ। सीओपी का पहला सत्र 1994 में बहामास में निर्धारित किया गया था।
  • COP 16 का एक मुख्य उद्देश्य 30 x 30 लक्ष्यों पर प्रगति में तेज़ी लाना है, जो सबसे तात्कालिक हैं। यह 2030 तक दुनिया की कम से कम 30% भूमि और महासागरों, विशेष रूप से जैव विविधता समृद्ध क्षेत्रों को संरक्षण के तहत लाने और 2030 तक कम से कम 30% क्षरित भूमि या समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में बहाली कार्य शुरू करने की प्रतिबद्धता है।
Q.11. हाल ही में किसने ‘अमेज़ॅन फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम’ के तीसरे चरण का शुभारंभ किया है? 
उत्तर: नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (एनईएसटीएस) ने
  • फ्यूचर इंजीनियर कार्यक्रम एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के आदिवासी छात्रों के लिए कंप्यूटर जागरूकता पैदा करने की दिशा में एक कदम है। 
  • यह कार्यक्रम आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और त्रिपुरा में फैले 50 ईएमआरएस में शुरू किया गया। तीसरे चरण में ब्लॉकचेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, ब्लॉक प्रोग्रामिंग और एआई सत्रों पर उन्मुखीकरण शामिल होगा।
Q.12. हाल ही में किसने सिज़ोफ्रेनिया के इलाज के लिए एक नई दवा कोबेनफी को मंजूरी दे दी है, जिसमें ज़ैनोमेलाइन और ट्रोस्पियम क्लोराइड का मिश्रण है? 
उत्तर: अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने
  • सिज़ोफ्रेनिया एक गंभीर मानसिक विकार है जो लगभग 1% आबादी को प्रभावित करता है, जिसके कारण अक्सर सामाजिक अलगाव और जीवन प्रत्याशा में उल्लेखनीय कमी आती है। यह विकार बहुक्रियात्मक है, जिसमें मजबूत आनुवंशिक संबंध और पर्यावरणीय कारक शामिल हैं।
Q.13. भारत की चौथी परमाणु ऊर्जा चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (एसएसबीएन), जिसे S4* कहा जाता है कहाँ लॉन्च की गई है? 
उत्तर: विशाखापत्तनम में
  • भारत में इस समय दो SSBN परिचालन में हैं। INS अरिहंत को 2016 में सेवा में शामिल किया गया था। दूसरा SSBN, INS अरिघाट (S3) अगस्त 2024 में सेवा में शामिल किया गया था। तीसरा SSBN अरिदमन (S4) वर्तमान में समुद्री परीक्षणों से गुजर रहा है और अगले साल सेवा में शामिल होने की उम्मीद है।
  • अरिदमन (एस4) में लगभग 75% स्वदेशी सामग्री है और यह केवल 3,500 किमी रेंज वाली K-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों से सुसज्जित है, जिन्हें ऊर्ध्वाधर प्रक्षेपण प्रणालियों के माध्यम से दागा जा सकता है।
Q.14. अराक्नोलॉजिस्टों की एक टीम ने कूदने वाली मकड़ियों की एक नई प्रजाति की पहचान की है, जिसका नाम क्या है जो दक्षिणी भारत में पाई जाती है? 
उत्तर: टेंकाना
  • नई प्रजाति, तेनकना जयमंगली, कर्नाटक में खोजी गई थी और इसका नाम जयमंगली नदी के नाम पर रखा गया था, जो इसकी प्रारंभिक खोज का स्थान था।
Q.15. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस कब मनाया गया है? 
उत्तर: 23 अक्टूबर को
  • हिम तेंदुआ (पेंथेरा उन्शिया) हिमाचल प्रदेश और लद्दाख का राज्य पशु है।

Post a Comment