Daily Current Affairs: 25 October 2024

Daily Current Affairs 25 October 2024
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 25 October 2024 (डेली करेंट अफेयर्स 25 अक्टूबर 2024), जिससे आप आने वाले SSC, Bank Jobs, Railway, UPSC, HSSC आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है।

Q.1. न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भारत के कौन से मुख्य न्यायधीश होंगे? 
उत्तर: 51 वें
  • माननीय राष्ट्रपति ने भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को 11 नवंबर, 2024 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।
  • न्यायमूर्ति खन्ना का मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल 6 महीने से थोड़ा अधिक होगा। वह 13 मई, 2025 को सेवानिवृत्त होंगे।
Q.2. NBA में एक साथ खेलने वाले पहले पिता-पुत्र की जोड़ी कौन सी बनी है? 
उत्तर: लेब्रोन जेम्स और उनके बेटे ब्रॉनी

Q.3. हाल ही में भारत की किस सबसे सफल महिला हॉकी खिलाड़ी ने 29 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा की है? 
उत्तर: रानी रामपाल
  • रानी रामपाल को 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था तथा उसी वर्ष देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।
  • रानी रामपाल हरियाणा में शाहबाद (कुरुक्षेत्र) से है।
Q.4. जिम्बाब्वे के पहले T20 शतकवीर कौन बने है? 
उत्तर: सिकंदर रजा
  • सिकंदर रजा ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड तोड़ा है।
Q.5. अग्रणी कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुसंधान प्रयोगशाला OpenAI ने किसको अपना पहला मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है? 
उत्तर: आरोन चटर्जी को

Q.6. कहाँ से भारत का पहला पुन: प्रयोज्य हाइब्रिड रॉकेट (India's First Reusable Hybrid Rocket) लॉन्च किया गया है? 
उत्तर: चेन्नई से
  • 2020 में स्थापित, स्पेस ज़ोन इंडिया एक तमिलनाडु स्थित अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी स्टार्टअप है जो लागत प्रभावी पुन: प्रयोज्य हाइब्रिड रॉकेट का निर्माण और बिक्री करता है।
Q.7. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बने है? 
उत्तर: रविचंद्रन अश्विन

Q.8. किसको हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम की 2025 (International Tennis Hall of Fame's Class of 2025) की कक्षा के लिए चुना गया है? 
उत्तर: मारिया शारापोवा और ब्रायन बंधुओं को

Q.9. रिवाल्डो ने इस वर्ष के बैलन डी'ओर पुरस्कार के लिए किसे चुना है? 
उत्तर: रियल मैड्रिड के खिलाड़ी विनीसियस जूनियर को

Q.10. 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित होने वाले 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India: IFFI) में किसको “फोकस देश” के रूप में नामित किया गया है? 
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया को
  • 1952 में स्थापित, भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एशिया के सबसे महत्वपूर्ण फिल्म महोत्सवों में से एक है। 
  • यह हर साल गोवा में आयोजित किया जाता है।
Q.11. IIIT हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जो वायरलेस स्टेथोस्कोप का उपयोग करके बड़बड़ाहट को समझने योग्य भाषण में परिवर्तित कर देती है। इस नयी तकनीक को क्या नाम दिया गया है? 
उत्तर: StethoSpeech

Q.12. डाक विभाग और किसने अरुणाचल प्रदेश में ड्रोन डिलीवरी का परीक्षण करने के लिए समझौता किया है? 
उत्तर: स्काई एयर मोबिलिटी ने
  • ड्रोन का उपयोग करके डाक विभाग का लक्ष्य डिलीवरी समय में कटौती करना, विश्वसनीयता में सुधार करना, तथा डाक की वास्तविक समय ट्रैकिंग प्रदान करना है, ताकि पहुंच से दूर क्षेत्रों में भी कुशल सेवा सुनिश्चित की जा सके।
Q.13. किस देश ने 10 वर्षों में एशिया में पहली टेस्ट जीत दर्ज की है? 
उत्तर: दक्षिण अफ्रीका ने
  • आखिरी जीत जुलाई 2014 में मिली थी।
Q.14. हाल ही में किसने भारत की पहली शूटिंग लीग की घोषणा की है? 
उत्तर: भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने
  • इसे SLI: Shooting League of India का नाम दिया गया है।
  • भारत ने हाल ही में पेरिस 2024 Summer ओलंपिक में निशानेबाजी में 3 कांस्य पदक जीते थे। 
  • भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियों में से, उसका पहला स्वर्ण पदक निशानेबाजी से आया जब अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। 
  • पेरिस में, मनु भाकर खेलों के एक संस्करण में एक से अधिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं थी।
Q.15. किसे गूगल का मुख्य प्रौद्योगिकीविद् (Chief Technologist) नियुक्त किया गया है जो खोज और एआई में नए नवाचारों का नेतृत्व करेंगे? 
उत्तर: प्रभाकर राघवन को

Q.16. 17वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन कहाँ शुरू हुआ है? 
उत्तर: गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में

Q.17. हाल ही में महामारी निधि परियोजना की शुरूआत की गयी है। इस योजना के तहत कब तक देश से खुरपका और मुंहपका रोग तथा ब्रुसेलोसिस को खत्म करने का लक्ष्य है? 
उत्तर: 2030 तक

Q.18. हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना के अंतर्गत ऋण सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर कितना कर दिया है? 
उत्तर: 20 लाख रुपये

Q.19. अंडर-23 कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप में अंजली ने 59 किलोग्राम वर्ग में कौन सा पदक जीता है? 
उत्तर: रजत पदक 
  • मोनिका ने कांस्य पदक जीता है।
 Q.20. स्वीडन में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया है? 
उत्तर: डॉ. नीना मल्होत्रा को

Q.21. कित्तूर विजयोत्सव की कौन सी वर्षगांठ मनाने के लिए एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया है जो 1824 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ रानी चन्नम्मा की जीत का प्रतीक है? 
उत्तर: 200वीं

Q.22. सिंगापुर - भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिम्बेक्स) का कौन सा संस्करण विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान में शुरू हुआ है? 
उत्तर: 31वां
  • 1994 में ‘एक्सरसाइज लायन किंग’ के रूप में शुरू हुआ सिम्बेक्स सबसे लंबे समय तक चलने वाला नौसैनिक अभ्यास होने का गौरव रखता है। 
  • सिंगापुर सेना और भारतीय सेना द्विपक्षीय अभ्यास बोल्ड कुरुक्षेत्र और अग्नि वारियर का आयोजन करती हैं।

Post a Comment