उत्तर: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने
- यह राज्यव्यापी अभियान विशेष रूप से स्कूली बच्चों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराने और 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को निकट दृष्टि सुधार प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
- इसके अंतर्गत 1.4 लाख से अधिक चश्मों का एक साथ वितरण किया जाएगा।
- अभियान के अंतर्गत 14 हजार 267 राजकीय स्कूलों में पढ़ रहे लगभग 21 लाख छात्रों की आंखों की जांच की जाएगी, जिनमें से 40 हजार जरूरतमंद छात्रों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे।
Q.2. किसने फतेहाबाद में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता की है?
उत्तर: महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने
Q.3. दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान कहाँ है?
उत्तर: पंजाब के जालंधर स्थित नूर महल में
Q.4. हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा कौन है?
उत्तर: श्रीमती सुमन सैनी
Q.5. कृषि व किसान कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए हरियाणा को कौन सा अवार्ड मिला है?
उत्तर: पॉलिसी लीडरशिप अवार्ड
- केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में आयोजित 16वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कान्क्लेव -2025 में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को यह सम्मान प्रदान किया।
Q.6. मत्स्य विभाग हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस-2025 के उपलक्ष्य में मछली संरक्षण एवं पुनर्वासन कार्यक्रम का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर: यमुनानगर जिला के गांव बल्लेवाला में
Q.7. कहाँ पर 23 से 27 जुलाई तक अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025 का आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर: कुरुक्षेत्र गीता स्थली की पावन धरा पर
Q.8. भारतीय हॉकी टीम का कप्तान किसे बनाया गया है?
उत्तर: हिसार के डाबड़ा गाँव के संजय कालीरावण को
Q.9. अमेरिका के बर्मिघम में चल रही वर्ल्ड पुलिस गेम्स में हरियाणा की कितनी बेटियों ने स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर: 3
- हिसार के गाँव घिराय की पहलवान निर्मला बूरा ने कुश्ती के 53 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
- हिसार के गाँव बुडाक की बॉक्सर सोनू पूनिया ने 63 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
- भिवानी के गाँव धनाना की बॉक्सर दर्शना घणघस ने स्वर्ण पदक जीता है।