Q.1. हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी कहाँ पर 'देव दुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2025' में शामिल हुए?
उत्तर: जालंधर में
- जालंधर, पंजाब में रजीव संस्थान द्वारा आयोजित "देव दुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2025" में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गौ सेवा का पुण्य कार्य भी किया, स्थान पर गौशाला में पूजा-पाठ के माध्यम से देश-प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की गई।
Q.2. किस सरकार ने IVF नीति लागू कर दी है: जिन दंपत्तियों की एक बेटी पहले से हो, वे दूसरा बच्चा पैदा करने के लिए IVF के जरिए पूर्व अनुमति लेंगे, ताकि लिंग अनुपात में सुधार हो सके?
उत्तर: हरियाणा सरकार ने
- IVF (In Vitro Fertilization) का अर्थ है "शरीर के बाहर निषेचन करना"। इसमें महिला के अंडाणु (egg) और पुरुष के शुक्राणु (sperm) को लैब में मिलाया जाता है ताकि भ्रूण (embryo) बनाया जा सके। फिर उस भ्रूण को महिला के गर्भाशय (uterus) में प्रत्यारोपित किया जाता है।
Q.3. गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स में बच्चों के लिए ORS–ज़िंक कॉर्नर शुरू किए जा रहे हैं। यह अभियान बच्चों में किससे होने वाली मौतों को रोकने के उद्देश्य से 31 जुलाई तक चलेगा?
उत्तर: दस्त से
- ORS–Zinc Corner एक विशेष स्वास्थ्य सुविधा है जिसे सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों में दस्त (डायरिया) जैसी बीमारियों को रोकना और उपचार देना है।
- यह पहल भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत चलाई जा रही है, और अब हरियाणा सरकार ने इसे पूरे राज्य में और अधिक सक्रिय रूप से लागू किया है।
- ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन):
- पानी, नमक और ग्लूकोज़ का संतुलित मिश्रण होता है।
- शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है।
- दस्त के दौरान निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) को रोकता है।
- जिंक टैबलेट:
- 6 महीने से 5 साल तक के बच्चों को दस्त होने पर दी जाती है।
- यह दस्त की अवधि और तीव्रता कम करती है।
- अगले 2–3 महीनों तक फिर से दस्त होने की संभावना को कम करती है।
Q.4. हरियाणा सरकार ने अरावली पहाड़ियों में कितने एकड़ जंगल सफारी की योजना की घोषणा की है?
उत्तर: 10,000 एकड़