Daily Current Affairs: 08 May 2025

Daily Current Affairs: 08 May 2025
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 08 May 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 08 मई 2025) जिसमे द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति, श्रीलंका को एक अरब डॉलर के सहायता पैकेज की घोषणा, विश्व रेड क्रॉस दिवस, एयरपोर्ट शो और ग्लोबल एयरपोर्ट लीडर्स फोरम का 24वां संस्करण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। Q.1. द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की कौन सी वर्षगांठ आज मनाई जा रही है?  उत्तर: 80वीं यूरोप में युद्ध की समाप्ति 8 मई 1945 को हुई जिसे 'V-E Day' (Victory in Europe Day) कहा जाता है, जब नाजी जर्मनी ने आत्मसमर्पण किया। Q.2. किस बैंक ने श्रीलंका को एक अरब डॉलर के सहायता पैकेज की घोषणा की है?  उत्तर: विश्व बैंक ने विश्व बैंक की स्थापना वर्ष 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के दौरान की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य था—द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के देशों के पुनर्निर्माण और विकास में सहायता करना। इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डी.सी., अमेरिका में स्थित है। विश्व बैंक दो प्रमुख संस्थाओं से मिलकर बना है: अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA) विश्व बैंक का मुख्…