Daily Current Affairs: 08 May 2025

आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 08 May 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 08 मई 2025) जिसमे द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति, श्रीलंका को एक अरब डॉलर के सहायता पैकेज की घोषणा, विश्व रेड क्रॉस दिवस, एयरपोर्ट शो और ग्लोबल एयरपोर्ट लीडर्स फोरम का 24वां संस्करण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

Daily Current Affairs: 08 May 2025

Q.1. द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की कौन सी वर्षगांठ आज मनाई जा रही है? 
उत्तर: 80वीं
  • यूरोप में युद्ध की समाप्ति 8 मई 1945 को हुई जिसे 'V-E Day' (Victory in Europe Day) कहा जाता है, जब नाजी जर्मनी ने आत्मसमर्पण किया।
Q.2. किस बैंक ने श्रीलंका को एक अरब डॉलर के सहायता पैकेज की घोषणा की है? 
उत्तर: विश्व बैंक ने
  • विश्व बैंक की स्थापना वर्ष 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के दौरान की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य था—द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के देशों के पुनर्निर्माण और विकास में सहायता करना। इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डी.सी., अमेरिका में स्थित है।
  • विश्व बैंक दो प्रमुख संस्थाओं से मिलकर बना है:
    • अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD)
    • अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA)
  • विश्व बैंक का मुख्य कार्य आर्थिक रूप से कमजोर और विकासशील देशों को ऋण, तकनीकी सहायता और नीति-सहायता प्रदान करना है ताकि वे गरीबी कम कर सकें और सतत विकास प्राप्त कर सकें। यह बैंक शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में सहायता देता है।
Q.3. रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट के संस्थापक कौन है जिनकी जयंती पर आज विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जा रहा है? 
उत्तर: हेनरी डुनेंट
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस हर वर्ष 8 मई को मनाया जाता है। यह दिन जीन हेनरी ड्यूनैंट की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने रेड क्रॉस की स्थापना की थी। वह पहले व्यक्ति थे जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
  • रेड क्रॉस एक मानवीय संगठन है जो युद्ध, आपदा, महामारी और अन्य आपात स्थितियों में ज़रूरतमंदों की मदद, चिकित्सा सेवा और राहत सामग्री प्रदान करता है। इसका मुख्य उद्देश्य है – “दुख में फंसे हर इंसान की मदद करना, बिना किसी भेदभाव के।”
  • इस दिन पर दुनिया भर में जागरूकता कार्यक्रम, रक्तदान शिविर और सेवा कार्य किए जाते हैं ताकि लोगों में सहानुभूति, सेवा भावना और मानवता का संदेश फैलाया जा सके।
Q.4. एयरपोर्ट शो और ग्लोबल एयरपोर्ट लीडर्स फोरम का 24वां संस्करण कहाँ पर संपन्न हुआ है? 
उत्तर: दुबई में

Q.5. भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद ने कहाँ पर भारत-संयुक्‍त अरब अमीरात साइबर सुरक्षा विनिमय के दूसरे संस्करण का आयोजन किया है? 
उत्तर: दुबई में
  • भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद (DSCI) की स्थापना 2008 में नासकॉम (NASSCOM) द्वारा की गई थी।
  • उद्देश्य:
    • भारत में डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देना।
    • कंपनियों और संगठनों को सुरक्षित आईटी ढांचा विकसित करने में सहायता करना।
    • साइबर अपराधों की रोकथाम और डिजिटल ट्रस्ट को मजबूत करना।
  • मुख्य कार्य:
    • डेटा सुरक्षा के क्षेत्र में नीति निर्माण में सहयोग।
    • सुरक्षा मानकों और बेस्ट प्रैक्टिसेज़ का प्रचार-प्रसार।
    • प्रशिक्षण कार्यक्रम, सम्मेलन और शोध कार्य का आयोजन।
    • सरकारी एवं निजी क्षेत्रों के बीच सहयोग को प्रोत्साहन देना।
  • मुख्यालय:
    • DSCI का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
Q.6. किसने हाल ही में टेस्‍ट क्रिकेट से सन्‍यास लेने की घोषणा की है? 
उत्तर: रोहित शर्मा ने

Post a Comment