Q.1. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के किस हवाई अड्डे ने एसीआई ग्रीन एयरपोर्ट्स रिकॉग्निशन 2025 में प्लेटिनम सम्मान प्राप्त करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है?
उत्तर: हुबली हवाई अड्डे ने
- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय है जिसकी स्थापना 1 अप्रैल 1995 को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण और राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के विलय से हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य देशभर में नागरिक हवाई अड्डों के निर्माण, प्रबंधन, रखरखाव और संचालन को सुचारु बनाना है।
Q.2. किसको फ्रांस सरकार से प्रतिष्ठित ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ का सम्मान मिला है?
उत्तर: ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ की प्रशंसित फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया को
- ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ (Officer of the Order of Arts and Letters) फ्रांस सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है। इसकी स्थापना 1957 में की गई थी। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने कला, साहित्य या इन दोनों क्षेत्रों के प्रचार-प्रसार में विशेष योगदान दिया हो।
Q.3. किसे 1 मई, 2025 से पांच साल की अवधि के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है?
उत्तर: अनंत अंबानी को
- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited - RIL) भारत की एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनी है जिसकी स्थापना 1966 में धीरूभाई अंबानी द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। यह भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनियों में से एक है।
Q.4. केरल राज्य के प्रमुख समाचार दैनिक, जन्मभूमि डेली द्वारा आयोजित उद्योग विकास कार्यक्रम के दौरान किसको उद्योग विकास पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (एनआईसीडीसी) को
- जन्मभूमि डेली एक प्रमुख मलयालम भाषा का दैनिक समाचार पत्र है जिसकी स्थापना 28 अप्रैल 1975 को कोझिकोड से एक शाम के अखबार के रूप में हुई थी। बाद में, 14 नवंबर 1977 को यह एर्नाकुलम से एक पूर्ण दैनिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित होने लगा। यह समाचार पत्र मातृका प्रचारालयम लिमिटेड के स्वामित्व में है और इसका मुख्यालय कोच्चि, केरल में स्थित है।
- राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम लिमिटेड (NICDC), जिसे पहले दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा विकास निगम के नाम से जाना जाता था, भारत सरकार का एक प्रमुख उपक्रम है। इसकी स्थापना देश में औद्योगिक विकास को तेज करने और बड़े औद्योगिक गलियारों के विकास व प्रबंधन के लिए की गई थी।
Q.5. विश्व पशु चिकित्सा दिवस 2025 का इस वर्ष का वैश्विक विषय क्या है?
उत्तर: "पशु स्वास्थ्य एक टीम लेता है"
- विश्व पशु चिकित्सा दिवस हर साल अप्रैल के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2000 में विश्व पशु चिकित्सा संघ (World Veterinary Association - WVA) द्वारा की गई थी। इस दिन का उद्देश्य पशु चिकित्सकों के योगदान को सम्मानित करना और पशु स्वास्थ्य व कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
Q.6. किसने इंडिया ऑडियो समिट एंड अवार्ड्स, आईएएसए 2025 में विभिन्न श्रेणियों में कुल छह पुरस्कार जीते है?
उत्तर: आकाशवाणी ने
- आकाशवाणी भारत की राष्ट्रीय सार्वजनिक रेडियो प्रसारण सेवा है जो भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है। इसकी स्थापना 1936 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।