Daily Current Affairs: 08 April 2025

Daily Current Affairs: 08 April 2025
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 08 April 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 08 अप्रैल 2025) जिसमे मुद्रा योजना, लिस्‍बन शहर की चाबी से सम्मानित, रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। Q.1. हाल ही में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और किस देश के कृषि मंत्री ने कृषि में द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर किए है?  उत्तर: इजराइल Q.2. हाल ही में मुद्रा योजना की कौनसी वर्षगाँठ मनाई गयी है?  उत्तर: 10 वीं MUDRA का पूरा नाम Micro Units Development and Refinance Agency Ltd. है। इसकी शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को की गयी थी। इसका उद्देश्य छोटे और मझोले व्यवसायों को बिना गारंटी के ऋण (Loan) उपलब्ध कराना है जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिले सके। Q.3. राई लोक नृत्य के किस दिग्गज का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है?  उत्तर: पद्मश्री राम सहाय पांडे राई लोक नृत्य का संबंध हमारे देश के मध्यप्रदेश राज्य से है, और यह विशेष रूप से बुंदेलखंड क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध है। क्या आप जानते हैं कि 'राई' शब्द का अर्थ होता है सरसों का बीज? और ठीक उसी तरह जैसे सरसों का बीज थ…