Q.1. हाल ही में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और किस देश के कृषि मंत्री ने कृषि में द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर किए है?
उत्तर: इजराइल
Q.2. हाल ही में मुद्रा योजना की कौनसी वर्षगाँठ मनाई गयी है?
उत्तर: 10 वीं
- MUDRA का पूरा नाम Micro Units Development and Refinance Agency Ltd. है। इसकी शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को की गयी थी।
- इसका उद्देश्य छोटे और मझोले व्यवसायों को बिना गारंटी के ऋण (Loan) उपलब्ध कराना है जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिले सके।
Q.3. राई लोक नृत्य के किस दिग्गज का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है?
उत्तर: पद्मश्री राम सहाय पांडे
- राई लोक नृत्य का संबंध हमारे देश के मध्यप्रदेश राज्य से है, और यह विशेष रूप से बुंदेलखंड क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध है।
- क्या आप जानते हैं कि 'राई' शब्द का अर्थ होता है सरसों का बीज? और ठीक उसी तरह जैसे सरसों का बीज थोड़ी-सी भी हलचल पर थिरकने लगता है वैसे ही इस नृत्य में भी थिरकन, लय और जीवंतता देखने को मिलती है।
- यह नृत्य मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा किया जाता है लेकिन कुछ स्थानों पर पुरुष भी इसमें भाग लेते हैं।
- इस नृत्य में प्रश्न-उत्तर शैली में गायन भी होता है जो इसे और भी रोचक बना देता है। पुराने समय में यह नृत्य राज दरबारों में मनोरंजन के लिए प्रस्तुत किया जाता था।
Q.4. किसे पुर्तगाल की यात्रा के दौरान लिस्बन शहर की चाबी से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को
Q.5. किसने आईएसएसएफ विश्व कप 2025 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर: रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल ने
Q.6. हरियाणा सरकार ने हरियाणा पुलिस में अग्निवीरों के लिए कितने प्रतिशत कोटा की घोषणा की है?
उत्तर: 20%
Q.7. किस देश को 2025-2027 के कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय लेखांकन और रिपोर्टिंग मानकों (आईएसएआर) पर संयुक्त राष्ट्र अंतर-सरकारी कार्य समूह के विशेषज्ञों के लिए सर्वसम्मति से चुना गया है?
उत्तर: भारत को
Q.8. सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने किसे जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है?
उत्तर: न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को