Daily Current Affairs: 01 March 2025

Daily Current Affairs: 01 March 2025
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 01 March 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 01 मार्च 2025) जिसमे अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस, शून्य भेदभाव दिवस, विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस, विश्व समुद्री घास दिवस जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। Q.1. अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस कब मनाया गया है?  उत्तर: 01 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस (International Wheelchair Day) हर साल 1 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के जीवन में सुधार, उनकी स्वतंत्रता, और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। इस दिन का उद्देश्य समाज में समावेशिता को बढ़ावा देना और व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करना है। अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस (International Wheelchair Day) की शुरुआत Steve Wilkinson ने वर्ष 2008 में की थी। वह खुद भी व्हीलचेयर उपयोगकर्ता हैं और उन्होंने इस दिन की स्थापना व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के जीवन को बेहतर बनाने और समाज में उनकी स्वीकार्यता बढ़ाने के उद्देश्य से की थी। Q.2. हाल ही में किसने नियामक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करन…