Q.1. लॉस एंजिल्स में 97वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का खिताब किसने जीता है?
उत्तर: जोई सल्दाना ने
- एड्रियन ब्रॉडी ने द ब्रूटलिस्ट के लिए श्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता है।
- फिल्म एनोरा के लिए मिकी मैडिसन ने श्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर अपने नाम किया।
- एमिलिया पेरेज़ में ज़ोई सल्डाना ने अपनी भूमिका के लिए श्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर पहली बार जीता है।
- कीरन कल्किन ने अ रियल पेन में अपने अभिनय के लिए श्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता है।
- फिल्म ‘ड्यून: पार्ट टू’ ने श्रेष्ठ ध्वनि और श्रेष्ठ विजुअल अफेक्ट के लिए दो ऑस्कर जीते हैं। फिल्म विकड में शानदार परिधान डिजाइन करने वाले कॉस्ट्यूम डिजाइनर पॉल टैजवेल ने अकादमी अवॉर्ड्स में इतिहास रचा है।
Q.2. स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस-एमडब्ल्यूसी 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेंगे?
उत्तर: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
Q.3. विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 03 जनवरी को
- विश्व वन्यजीव दिवस हर साल 3 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन वन्यजीवों और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। संयुक्त राष्ट्र ने 2013 में इस दिवस की स्थापना की थी और इसे वाशिंगटन सम्मेलन (CITES - Convention on International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora) की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।
- इस दिन का उद्देश्य लुप्तप्राय प्रजातियों की सुरक्षा, जैव विविधता के महत्व और वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देना है। हर साल एक विशेष थीम के तहत इसे मनाया जाता है जिससे विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों को संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाता है।
- वर्ष 2025 में विश्व वन्यजीव दिवस "वन्यजीव संरक्षण वित्त: लोगों और ग्रह में निवेश" (Wildlife Conservation Finance: Investing in People and Planet) के महत्वपूर्ण विषय (theme) के अंतर्गत मनाया जाएगा। वर्ष 2025 में CITES के लागू होने की 50वीं वर्षगांठ भी होगी।
Q.4. भारत ने वडोदरा में आयोजित डब्ल्यू टी टी यूथ कंटेंडर टूर्नामेंट में 24 में से कितने पदक जीते है?
उत्तर: 22 पदक
Q.5. दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप में किसकी जोड़ी ने पुरुष डबल्स खिताब जीता है?
उत्तर: भारत के युकी भांबरी और ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपिरिन की जोड़ी ने
Q.6. किसने चिली ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता है?
उत्तर: भारत के रित्विक चौधरी बोल्लिपल्ली ने कोलंबिया के निकोलस बारियेंतोस के साथ मिलकर
Q.7. हैदराबाद में किसने पहली अस्मिता नौकायन लीग में ओवरआल चैम्पियनशिप जीती है?
उत्तर: कोचिन क्वींस ने
Q.8. हाल ही में किस खिलाड़ी ने सरकार के ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान को समर्थन देने का संकल्प लिया है?
उत्तर: नीरज चोपड़ा ने
Q.9. ट्रम्प ने किस भाषा को संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक भाषा घोषित किया है?
उत्तर: अंग्रेजी को (English)
Q.10. किसको FILA 2025 के 14वें संस्करण में प्रतिष्ठित आइकॉन ऑफ एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह को
Q.11. सिटी यूनियन बैंक ने किसके साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है?
उत्तर: चेन्नई सुपर किंग्स
Q.12. कौन बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित हुए है?
उत्तर: वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा
- बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) भारत में विधि पेशे (legal profession) और विधि शिक्षा (legal education) को नियंत्रित करने वाली सर्वोच्च संस्था है। इसकी स्थापना Advocates Act, 1961 के तहत की गई थी।