Daily Current Affairs: 22 February 2025

Daily Current Affairs: 22 February 2025
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 22 February 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 22 फ़रवरी 2025) जिसमे दिल्ली विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह, मॉरिशस के 57वें राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि, पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद, यूरोपीय-आयोग (European Commission) की अध्यक्ष, पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्धघाटन, नवनिर्मित विद्युत रेल इंजन WAP-7, संयुक्त सैन्य अभ्यास-धर्म गार्जियन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। Q.1. हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय का कौन सा दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ है?  उत्तर: 101 वां दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) भारत का एक प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 1922 में हुई थी।  यह विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। Q.2. अगले महीने मॉरिशस के 57वें राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि कौन होंगे?  उत्तर: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मॉरिशस (Mauritius) एक द्वीपीय देश है, जो हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट के पास स्थित है। यह अपनी सुंदर समुद्र तटों, प्रवाल भित्तियों और हरित पर्वतों के लिए प्रसिद…