Daily Current Affairs: 22 February 2025

आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 22 February 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 22 फ़रवरी 2025) जिसमे दिल्ली विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह, मॉरिशस के 57वें राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि, पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद, यूरोपीय-आयोग (European Commission) की अध्यक्ष, पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्धघाटन, नवनिर्मित विद्युत रेल इंजन WAP-7, संयुक्त सैन्य अभ्यास-धर्म गार्जियन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

Daily Current Affairs: 22 February 2025

Q.1. हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय का कौन सा दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ है? 

उत्तर: 101 वां

delhi university
  • दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) भारत का एक प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 1922 में हुई थी। 
  • यह विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है।

Q.2. अगले महीने मॉरिशस के 57वें राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि कौन होंगे? 

उत्तर: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

मॉरिशस
  • मॉरिशस (Mauritius) एक द्वीपीय देश है, जो हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट के पास स्थित है। यह अपनी सुंदर समुद्र तटों, प्रवाल भित्तियों और हरित पर्वतों के लिए प्रसिद्ध है।
  • मॉरिशस की राजधानी पोर्ट लुइस है और इसकी आधिकारिक भाषाएँ अंग्रेज़ी और फ्रेंच हैं। हालांकि यहाँ क्रियोल भाषा भी व्यापक रूप से बोली जाती है। इस देश की मुद्रा मॉरिशियन रुपया (MUR) है। मॉरिशस को 12 मार्च 1968 को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली थी और तब से यह एक स्वतंत्र लोकतांत्रिक राष्ट्र बना हुआ है। वर्तमान में यहाँ के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन हैं और प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
  • मॉरिशस की सबसे बड़ी विशेषता इसकी संस्कृति और विविधता है। यहाँ भारतीय, अफ्रीकी, चीनी और यूरोपीय संस्कृतियों का अनूठा संगम देखने को मिलता है। भारतीय मूल के लोग बहुसंख्यक हैं और हिंदी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु जैसी भाषाएँ भी बोली जाती हैं। यही नहीं यह पवित्र गंगा तालाब का भी घर है जिसे हिंदू समुदाय के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है। अब बात करें मॉरिशस की अर्थव्यवस्था की तो यह देश पर्यटन, गन्ना उत्पादन, कपड़ा उद्योग और वित्तीय सेवाओं पर निर्भर है। 
  • मॉरिशस को "स्वर्ग द्वीप" भी कहा जाता है क्योंकि यह दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है।

Q.3. पुणे में गृह मंत्रालय की पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद (Western Zonal Council) की कौन सी बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह ने की है? 

उत्तर: 27वीं
  • पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद (Western Zonal Council) भारत की पाँच क्षेत्रीय परिषदों में से एक है जो राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत स्थापित की गई थीं। इस परिषद में गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र राज्य और दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव संघ राज्य क्षेत्र शामिल हैं। परिषद का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना, अंतर-राज्यीय विवादों का समाधान करना, और सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर समन्वय स्थापित करना है।
  • परिषद की संरचना में केंद्रीय गृह मंत्री अध्यक्ष होते हैं जबकि संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री रोटेशन के आधार पर उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। इसके अलावा, प्रत्येक राज्य से दो मंत्री और संघ राज्य क्षेत्रों से दो प्रतिनिधि सदस्य होते हैं।

Q.4. 27 फ़रवरी को भारत की दो-दिवसीय यात्रा पर आने वाली यूरोपीय-आयोग (European Commission) की अध्यक्ष कौन है? 

उत्तर: वर्सुला फोन डे लायन

वर्सुला फोन डे लायन
वर्सुला फोन डे लायन
  • यूरोपीय आयोग (European Commission) यूरोपीय संघ (EU) की कार्यकारी शाखा है जो नीतियाँ बनाने और उन्हें लागू करने का कार्य करती है। यह यूरोपीय संसद और यूरोपीय परिषद के साथ मिलकर संघ की कार्यप्रणाली को संचालित करता है।
  • यूरोपीय आयोग की स्थापना 1958 में हुई थी और इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में स्थित है। वर्तमान में इसकी अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं। इसमें 27 सदस्य होते हैं जिनमें से प्रत्येक यूरोपीय संघ के किसी न किसी सदस्य देश का प्रतिनिधित्व करता है।

Q.5. हाल ही में पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्धघाटन कहाँ हुआ है? 

उत्तर: नई दिल्ली में
  • मेले में जाने वाले को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्रों, किसान उत्पादक संगठनों, उद्यमियों और स्टार्ट-अप की महत्‍वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियों का पता लगाने का अवसर मिलेगा।

Q.6. हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने किस रेल इंजन कारखाना नवनिर्मित विद्युत रेल इंजन WAP-7 को हरी झंडी दिखाई है? 

उत्तर: बनारस रेल इंजन कारखाना

WAP-7 rail engine
  • बनारस रेल इंजन कारखाना (Banaras Locomotive Works - BLW) जिसे पहले डीजल रेल इंजन कारखाना (DLW) के नाम से जाना जाता था, भारतीय रेलवे का एक प्रमुख उत्पादन इकाई है।
  • इस कारखाने की स्थापना 1961 में वाराणसी, उत्तर प्रदेश में की गई थी। यह भारतीय रेलवे के अधीन कार्यरत है और 2020 में इसका नाम बदलकर बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) कर दिया गया।

Q.7. किन देशों के सेनाओं के प्रतिनिधि फरवरी 2021 के युद्धविराम समझौते को बरकरार रखने और भविष्य की गलतफहमी को रोकने के उपायों का पता लगाने पर सहमत हुए हैं? 

उत्तर: भारत और पाकिस्तान

India and Pakistan
  • भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) और अन्य सेक्टरों पर कई वर्षों से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएँ होती रही हैं। इसी को रोकने के लिए फरवरी 2021 में दोनों देशों के बीच युद्धविराम समझौता किया गया।

Q.8. 6वें भारत और किस देश के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास-धर्म गार्जियन के लिए भारतीय सेना का दल रवाना हो गया है? 

उत्तर: जापान

India and Japan
  • भारत और जापान के बीच आयोजित होने वाले एक महत्वपूर्ण सैन्य अभ्यास "धर्म गार्जियन" एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है जिसे बारी-बारी से भारत और जापान में आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य न केवल सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है बल्कि रणनीतिक तालमेल और अंतर-संचालन क्षमता को भी मजबूत करना है।
  • इस अभ्यास की शुरुआत 2018 में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियानों, जंगल युद्ध और शहरी युद्ध रणनीतियों का अभ्यास करना है।
  • पिछला अभ्यास 2024 में राजस्थान, भारत में आयोजित किया गया था।

Q.9. भारतीय रिजर्व बैंक ने किस बैंक पर 29 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है? 

उत्तर: सिटी बैंक
  • मौद्रिक जुर्माना (Monetary Penalty) एक ऐसा आर्थिक दंड है, जिसमें किसी व्यक्ति, संगठन या संस्था को कानूनी उल्लंघन या नियमों के उल्लंघन के कारण निर्धारित राशि का भुगतान करना पड़ता है। इसे वित्तीय दंड के रूप में भी जाना जाता है।
  • इसका उद्देश्य नियमों के पालन को सुनिश्चित करना और अनुशासन बनाए रखना है।
  • आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड पर छह लाख बीस हजार रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।
  • जेएम फाइनेंशियल होम लोन लिमिटेड पर एक लाख पचास हजार रुपये का मौद्रिक जुर्माना  लगाया गया है।

Q.10. किसने पुरुषों की पांच हजार मीटर की इन्डोर दौड़ में 13 मिनट की बाधा को तोड़ कर भारत के लिए एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है तथा पांच हजार मीटर शॉर्ट ट्रैक का भी एक नया एशियाई रिकार्ड स्थापित किया है? 

उत्तर: एथलेटिक्स में हांग्झो एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता गुलवीर सिंह ने

गुलवीर सिंह
गुलवीर सिंह
  • बोस्टन में बीयू टेरियर डीएमआर चैलेंज में गुलवीर ने 12 मिनट 59 दशमलव सात-सात सेकंड में यह दौड़ जीती है।

Q.11. तुर्किये में डब्ल्यूटीटी फीडर कप्पाडोसिया टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत के किन खिलाडियों ने मिक्‍स डबल्‍स का रजत पदक (Silver) जीता है? 

उत्तर: आकाश पाल और पोयमंती बैस्य ने

Q.12. किस देश के प्रशासन ने देश के शीर्ष जनरल और नौसेना प्रमुख को बर्खास्त कर दिया है? 

उत्तर: अमरीका में डोनल्ड ट्रम्प प्रशासन ने

Q.13. किसने ग्लोबल मेमोरी चैंपियनशिप (Global Memory Championship) जीती है? 

उत्तर: भारतीय विश्व राजकुमार प्रोडिजी ने (Indian Vishvaa Rajakumar Prodigy)

Indian Vishvaa Rajakumar Prodigy
विश्वा राजकुमार प्रोडिजी

Post a Comment