Daily Current Affairs: 19 February 2025
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 19 February 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 19 फ़रवरी 2025) जिसमे SOUL, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड, छत्रपति शिवाजी महाराज, लिथियम अन्वेषण और खनन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। Q.1. किसने अबू धाबी में नौसेना रक्षा और समुद्री सुरक्षा प्रदर्शनी -नेवडेक्स 2025 में स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए फास्ट पेट्रोल वेसल्स और ऑफशोर पेट्रोल वेसल्स को प्रदर्शित किया है? उत्तर: भारत के गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (Goa Shipyard Limited - GSL) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) है। इसकी स्थापना 1957 में हुई थी और यह गोवा के वास्को-दा-गामा में स्थित है। Q.2. महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की आज कौन सी जयंती मनाई जा रही है? उत्तर: 395वीं छत्रपति शिवाजी महाराज (1630-1680) मराठा साम्राज्य के संस्थापक और एक महान योद्धा थे। वे अपने पराक्रम, रणनीतिक कुशलता और प्रशासनिक दक्षता के लिए प्रसिद्ध हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल एक महान योद्धा थे बल्कि एक कुशल शासक और अद्वितीय प्रशासक भी थे। उनका जन्म 1…