Daily Current Affairs: 19 February 2025

आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 19 February 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 19 फ़रवरी 2025) जिसमे SOUL, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड, छत्रपति शिवाजी महाराज, लिथियम अन्वेषण और खनन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

Daily Current Affairs: 19 February 2025

Q.1. किसने अबू धाबी में नौसेना रक्षा और समुद्री सुरक्षा प्रदर्शनी -नेवडेक्‍स  2025 में स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए फास्ट पेट्रोल वेसल्स और ऑफशोर पेट्रोल वेसल्स को प्रदर्शित किया है? 

उत्तर: भारत के गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने
  • गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (Goa Shipyard Limited - GSL) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) है। 
  • इसकी स्थापना 1957 में हुई थी और यह गोवा के वास्को-दा-गामा में स्थित है।

Q.2. महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की आज कौन सी जयंती मनाई जा रही है? 

उत्तर: 395वीं
  • छत्रपति शिवाजी महाराज (1630-1680) मराठा साम्राज्य के संस्थापक और एक महान योद्धा थे। वे अपने पराक्रम, रणनीतिक कुशलता और प्रशासनिक दक्षता के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल एक महान योद्धा थे बल्कि एक कुशल शासक और अद्वितीय प्रशासक भी थे। उनका जन्म 19 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र के शिवनेरी किले में हुआ था। उनकी माता जीजाबाई ने उन्हें बचपन से ही वीरता और धर्मपरायणता का पाठ पढ़ाया जिससे वे न्यायप्रिय और तेजस्वी शासक बने।
  • इतना ही नहीं उन्होंने भारत की पहली संगठित नौसेना का गठन किया और समुद्री किलों का निर्माण करवाया ताकि समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वे अपनी प्रजा के कल्याण को सर्वोपरि मानते थे।
  • 6 जून 1674 को रायगढ़ किले में उनका भव्य राज्याभिषेक हुआ और वे छत्रपति बने। लेकिन दुर्भाग्यवश, 3 अप्रैल 1680 को वे इस नश्वर संसार को छोड़कर चले गए।

Q.3. हाल ही में किन देशों ने लिथियम अन्वेषण और खनन में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है? 

उत्तर: भारत और अर्जेंटीना ने
  • लिथियम एक दुर्लभ और मूल्यवान धातु है जो मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs), बैटरियों और नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण में उपयोग की जाती है। हाल के वर्षों में, इसकी बढ़ती मांग के कारण विभिन्न देशों में लिथियम के भंडार की खोज और खनन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
  • वर्तमान समय में लिथियम को "सफेद सोना" कहा जाता है क्योंकि यह आधुनिक तकनीक, विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) और बैटरियों के लिए एक महत्वपूर्ण धातु है।
  • अगर हम लिथियम के प्रमुख स्रोतों की बात करें तो चिली, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और चीन इस धातु के सबसे बड़े उत्पादक देश हैं। लेकिन खुशी की बात यह है कि भारत में भी लिथियम भंडार की खोज हो चुकी है। 2023 में जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लगभग 59 लाख टन लिथियम का भंडार पाया गया है। इसके अलावा, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी लिथियम के संभावित भंडार की तलाश जारी है।

Q.4. किसके द्वारा 21 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में सोल लीडरशिप (SOUL: School of Ultimate Leadership) सम्‍मेलन के पहले संस्करण का उद्घाटन किया जाएगा? 

उत्तर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
  • SOUL एक आगामी नेतृत्व संस्थान है जिसका उद्देश्य जनता के सेवकों को प्रशिक्षित करना और उन्हें जनहित में प्रभावी नेतृत्व के लिए तैयार करना है।

Q.5. महिला प्रीमियर लीग (WPL: Women’s Premier League) में सबसे कम उम्र की पदार्पण करने वाली खिलाड़ी (youngest debutant) के रूप में अपना नाम इतिहास में किसने दर्ज करा दिया है? 

उत्तर: भारत की अंडर-19 स्टार जी कमलिनी ने
  • Women’s Premier League (WPL) भारत में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) द्वारा आयोजित एक प्रमुख टी-20 लीग है। यह 2023 में शुरू हुई और इसे महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पहल माना जाता है।

Post a Comment