Q.1. पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की कौन सी वर्षगांठ के अवसर पर नई दिल्ली में मौसम भवन ओपन आर्ट म्यूजियम का उद्घाटन किया है?
उत्तर: 150वीं
Q.2. नया मुख्य चुनाव आयुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को
- नए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के रूप में श्री ज्ञानेश कुमार देश के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे।
Q.3. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शहरी भूमि सर्वेक्षण के लिए किस कार्यक्रम का शुभारंभ किया है?
उत्तर: ‘नक्शा’ पायलट
- इस परियोजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में नवीनतम डिजिटल भू-अभिलेख तैयार करना है, जिससे भूमि से संबंधित प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सटीकता बढ़ेगी।
- 'नक्शा' पायलट प्रोजेक्ट शहरी भूमि प्रबंधन में एक क्रांतिकारी कदम है, जो डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Q.4. प्रसिद्ध तमिल कवि और दार्शनिक थिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया है?
उत्तर: फिलीपींस में
- तिरुवल्लुवर की एक अन्य प्रमुख प्रतिमा तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित है, जिसकी ऊंचाई 133 फीट है, जो 'तिरुक्कुरल' के 133 अध्यायों का प्रतिनिधित्व करती है। यह प्रतिमा समुद्र तल से 61 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और तमिल संस्कृति का महत्वपूर्ण प्रतीक मानी जाती है।
Q.5. हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज ने अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है?
उत्तर: 126वांँ
- हिंदू कॉलेज की स्थापना 1899 में हुई थी और यह शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध है।
Q.6. हाल ही में एडीजी-पदक से सम्मानित किसे किया गया है?
उत्तर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्विद्यालय के एनसीसी-एएनओ डॉ0 अमित कुमार को
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) की स्थापना 29 अक्टूबर 1920 को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में की गई थी। 1935 में इसे दिल्ली स्थानांतरित किया गया था।
- 1988 में इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला था।