Daily Current Affairs: 07 February 2025
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 07 February 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 07 फ़रवरी 2025) जिसमे सौर ऊर्जा क्षमता, सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन, नौवें एशियाई शीतकालीन खेल 2025 जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। Q.1. भारत ने कितने गीगावाट स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता को पार करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है? उत्तर: 100 यह 2030 तक पांच सौ गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Q.2. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद में कौन से सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया है? उत्तर: 38वें इस वर्ष (2025) के मेले के साझेदार राज्य मध्य प्रदेश और ओडिशा हैं। बिम्सटेक देश (बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और श्रीलंका) इस आयोजन के भागीदार राष्ट्र बने रहेंगे। Q.3. नौवें एशियाई शीतकालीन खेल 2025 कहाँ शुरू होंगे? उत्तर: चीन के हार्बिन में Q.4. रोस्कोस्मोस का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? उत्तर: दिमित्री बाकानो…