Daily Current Affairs: 30 January 2025

Daily Current Affairs: 30 January 2025
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 30 January 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 30 जनवरी 2025) जिसमे राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय, इसरो का 100 वां प्रक्षेपण, राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल्स मिशन, यूएस बैनकॉर्प की पहली महिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ‘बैगलेस’ शिक्षण प्रणाली, एमसीडी अपनी पहली महिला वॉकथॉन – पिंकथॉन, नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला-2025, सर्वश्रेष्ठ झांकी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार, ICC विमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024, हिसाशी टेकुची जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। Q.1. महात्मा गांधी की पोती और राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय की अध्यक्ष कौन है?  उत्तर: सुश्री तारा गांधी भट्टाचार्य “महात्मा की यात्रा: उनके अपने दस्तावेजों के माध्यम से” शीर्षक से एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय आधिकारिक तौर पर महात्मा गांधी की हत्या की 13वीं वर्षगांठ पर 1961 में खोला गया था। यह नयी दिल्ली में स्थित है। 30 जनवरी 2025 को महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी है। महात्मा गाँधी जी की हत्या 30 जनवरी 1948 को हुई थी। Q.2. इसरो ने भारत के नाविक नेविगेश…