Daily Current Affairs: 30 January 2025

आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 30 January 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 30 जनवरी 2025) जिसमे राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय, इसरो का 100 वां प्रक्षेपण, राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल्स मिशन, यूएस बैनकॉर्प की पहली महिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ‘बैगलेस’ शिक्षण प्रणाली, एमसीडी अपनी पहली महिला वॉकथॉन – पिंकथॉन, नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला-2025, सर्वश्रेष्ठ झांकी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार, ICC विमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024, हिसाशी टेकुची जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

Daily Current Affairs: 30 January 2025

Q.1. महात्मा गांधी की पोती और राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय की अध्यक्ष कौन है? 

उत्तर: सुश्री तारा गांधी भट्टाचार्य
  • “महात्मा की यात्रा: उनके अपने दस्तावेजों के माध्यम से” शीर्षक से एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
  • राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय आधिकारिक तौर पर महात्मा गांधी की हत्या की 13वीं वर्षगांठ पर 1961 में खोला गया था। यह नयी दिल्ली में स्थित है।
  • 30 जनवरी 2025 को महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी है।
  • महात्मा गाँधी जी की हत्या 30 जनवरी 1948 को हुई थी।

Q.2. इसरो ने भारत के नाविक नेविगेशन सिस्टम के हिस्से NVS-02 उपग्रह को ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ15 (GSLV-F15) के सफल प्रक्षेपण के साथ अपना ऐतिहासिक कौन सा प्रक्षेपण किया है? 

उत्तर: 100वां
  • यह प्रक्षेपण सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया था। 
  • सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र आंध्र प्रदेश के तिरूपति जिले के श्रीहरिकोटा में स्थित है।
  • Geosynchronous Satellite Launch Vehicle (GSLV) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा संचालित एक्सपेंडेबल प्रक्षेपण प्रणालियों का एक वर्ग है।
  • ISRO के अध्यक्ष वी. नारायणन है।

Q.3. राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल्स मिशन (National Critical Mineral Mission:NCMM) का उद्देश्य क्या है? 

उत्तर: आयात निर्भरता को कम करना, घरेलू मूल्य श्रृंखलाओं (वैल्यू चेन) को मजबूत करना और भारत के '2070 तक नेट ज़ीरो' लक्ष्य का समर्थन करना है।

Q.4. यूएस बैनकॉर्प की पहली महिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कौन इतिहास बनाने के लिए तैयार हैं? 

उत्तर: गुंजन केडिया (Gunjan Kedia)

Q.5. किस राज्य में ‘बैगलेस’ शिक्षण प्रणाली शुरू की गयी है? 

उत्तर: छत्तीसगढ़

Q.6. दिल्‍ली नगर निगम- एमसीडी अपनी पहली महिला वॉकथॉन – पिंकथॉन कब राजधानी के रोहिणी सेक्‍टर-5 स्थित एमसीडी कार्यालय से शुरू करेगी? 

उत्तर: पहली फरवरी को

Q.7. नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला-2025 नई दिल्ली के भारत मंडपम में कब शुरू होगा? 

उत्तर: पहली फरवरी
  • नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला-2025 का विषय (theme) ‘हम भारत के लोग’ है।
  • इस वर्ष मेले का मुख्य देश रूस है।

Q.8. किस भारतीय राज्य ने महाकुंभ 2025 और स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास के चित्रण के लिए जजों के पैनल द्वारा सर्वश्रेष्ठ झांकी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता है? 

उत्तर: उत्तर प्रदेश (यूपी) ने
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) को केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी से सर्वश्रेष्ठ झांकी के लिए पीपुल्स च्वाइस अवार्ड मिला है।

Q.9. न्यूज़ीलैंड की किस खिलाड़ी को ICC विमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना गया है? 

उत्तर: अमेलिया केर को

Q.10. हाल ही में मारुति सुजुकी ने किसको तीन वर्षों के लिए एमडी और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्त किया है? 

उत्तर: हिसाशी टेकुची

Post a Comment