अर्द्ध-शुष्क रेगिस्तान बायोम से आप क्या समझते है?

अर्द्ध-शुष्क रेगिस्तान बायोम से आप क्या समझते है?
बायोम (Biomes) मूलतः पृथ्वी पर बड़े क्षेत्र हैं जो विशिष्ट प्रकार के जानवरों और पौधों का घर हैं। प्रत्येक बायोम की अपनी अनूठी जलवायु होती है और वहां रहने वाली प्रजातियां अपने आस-पास के वातावरण के अनुकूल होती हैं। दूसरे शब्दों में हम यह कह सकते है कि बायोम वनस्पतियों और जीवों का एक समुदाय है जो सभी जलवायु और परिवेश के आधार पर भिन्न होते हैं। हम बात कर रहे है अर्द्ध-शुष्क रेगिस्तान बायोम (Semi-Arid Desert Biome) के बारे में जिसमे रेगिस्तान शब्द भी आता है। आमतौर पर कुछ लोग रेगिस्तान को एक सूखी, बंजर जगह के अलावा कुछ नहीं समझते। वे सोचते है कि रेगिस्तान सुनहरी रेत का एक समुद्र है जो चिलचिलाती धूप में फैला हुआ है और तापमान इतना अधिक होता है कि शायद ही कोई सहन कर पाए। लेकिन वे यह नहीं जानते कि रेगिस्तान दिखने से कहीं ज़्यादा विविधतापूर्ण हैं। प्रतिष्ठित रेत के टीलों से परे कई तरह की मिट्टी वाले रेगिस्तान होते है। कुछ चट्टानी पत्थरों से ढके होते है जबकि कुछ कंकड़ और बजरी से बिखरे हुए होते है। जैसे-जैसे हवा ज़मीन पर बहती है वह इन अलग-अलग रेगिस्तानों के रहस्यों को उजागर करती है। वह यह दिखाती है…