Q.1. वर्ष 2022-23 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से कितने युवाओं को सम्मानित किया गया है?
उत्तर: 82 युवा कलाकारों को
- संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2006 में 40 वर्ष तक की आयु के युवा कलाकारों के लिए भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के नाम पर उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार (UBKUP) की स्थापना की थी।
- उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार के विजेताओं को पुरस्कार में 25,000 रुपये, एक पट्टिका और एक अंगवस्त्रम प्रदान किया जाता है।
- बिस्मिल्लाह खां को भारत रत्न वर्ष 2001 में दिया गया था।
- बिस्मिल्लाह खान एक हिंदुस्तानी शास्त्रीय शहनाई वादक थे जिनका जन्म भारत के बिहार राज्य में हुआ था।
- संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा है।
- संगीत नाटक अकादमी की स्थापना वर्ष 1953 में हुई थी।
वर्ष 2023 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार सूचि:
- संगीत में:
- अनुजा झोकरकर:हिंदुस्तानी गायन
- मोनिका सोनी: हिंदुस्तानी गायन
- ऋषि शंकर उपाध्याय: हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (पखावज)
- सारंग राजन कुलकर्णी: हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (सरोद)
- एस. आर. विनय शर्व: कर्नाटक गायन
- रामकृष्ण मूर्ति: कर्नाटक गायन
- अक्षय अनंतपद्मनाभन: कर्नाटक वाद्य संगीत (मृदंगम)
- सैखोम पिंकी देवी: रचनात्मक एवं प्रायोगिक संगीत
- सत्यवती मुडावत: रचनात्मक एवं प्रायोगिक संगीत
- नागेश शंकरराव अडगांवकर: संगीत (अभंग) की अन्य प्रमुख परंपराएँ
- कला में नृत्य:
- अपूर्वा जयरमण: भरतनाट्यम
- मेघरंजनी मेडी कथक
- कलामंडलम विपीन शंकर कथकलि
- पुखरंबम रिपा देवी: मणिपुरी
- मुरमल्ला सुरेंद्र नाथ कुचिपूड़ी
- देबाशीष पटनायक ओडिसी
- मुकुंद सैकिया सत्रिय
- विद्या प्रदीप मोहिनीआट्टम
- सुनीता महतो छऊ
- वेंकटेश्वरन कुप्पुस्वामी नृत्य संगीत
- कला में रंगमंच:
- प्रियदर्शिनी मिश्रा: लेखन
- बेन्दांग वॉलिंग: निर्देशन
- शुवोजीत बंदोपाध्याय: निर्देशन
- ऋतुजा राजन बागवे: अभिनय
- विपन कुमार: अभिनय
- श्रुति सिंह: अभिनय
- मल्लिकार्जुन राव बचाला सम्बद्ध नाट्य कलाएँ (रूप विन्यास)
- पुनीत डिमरी और अमित खंडूरी
- कला में पारंपरिक / लोक / जनजातीय नृत्य / संगीत / नाटक और कठपुतली कला:
- अंगदी भास्कर: लोक संगीत (दप्पलु), तेलंगाना
- आलोक बिशोई: लोक नृत्य एवं संगीत, ओडिशा
- एम प्रकाश: लोक नृत्य, पुडुचेरी
- पद्मा डोलकर: लोक संगीत और नृत्य, लद्दाख
- सुखराम पाहन: लोक संगीत, झारखंड
- यूसुफ खान मेवाती जोगी: लोक संगीत, राजस्थान
- कलामंडलम रवि शंकर टी. एस.: लोक वाद्य (चेंडा), केरल
- दीक्षित कुशल मनवंतराय: लोक नृत्य, गुजरात
- प्रियंका शक्ति ठाकुर: पारंपरिक रंगमंच, महाराष्ट्र
- अनुरीत पाल कौर: लोक संगीत, पंजाब
- चारु शर्मा लोक: संगीत, हिमाचल प्रदेश
- प्रदर्शन कला में समग्र योगदान / छात्रवृत्ति:
- लक्ष्मीनारायण जेना, प्रदर्शन कला में समग्र योगदान
वर्ष 2022 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार सूचि:
- संगीत में:
- समित मल्लिक: हिंदुस्तानी गायन
- समर्थ जानवे: हिंदुस्तानी गायन
- संगीत मिश्रा: हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (सारंगी)
- पार्थो रॉय चौधुरी: हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (संतूर)
- के. गायत्री: कर्नाटक गायन
- आइ. श्वेता प्रसाद: कर्नाटक गायन
- बी. अनंता कृष्णन: कर्नाटक वाद्य संगीत (वायलिन)
- सहाना एस. वी.: कर्नाटक वाद्य संगीत (वीणा)
- मनोज राय: रचनात्मक एवं प्रायोगिक संगीत
- नंदिनी राव गुजर: संगीत की अन्य प्रमुख परंपराएं (सुगम संगीत)
- कला में नृत्य:
- मंदाक्रांता रॉय: भरतनाट्यम
- कदम पारिख: कथक
- ऊर्मिका माइबम: मणिपुरी
- टी. रेड्डी लक्ष्मी: कुचिपूड़ी
- अरूपा गायत्री पांडा: ओडिसी
- डिम्पी बैश्य: सत्रिय
- अक्षरा एम. दास: मोहिनीआट्टम
- प्रद्युम्न कुमार मोहंता: छऊ
- मिंगमा डी. लेप्चा: रचनात्मक एवं प्रायोगिक नृत्य
- अपर्णा: नांगियार नृत्य एवं नृत्य नाट्य की अन्य प्रमुख परंपराएं (नांगियारकुथु)
- कला में रंगमंच:
- बेलुरु रघुनंदन: नाट्य लेखन
- ईफ़रा मुश्ताक़ काक: निर्देशन
- हरिशंकर रवि: निर्देशन
- हरविंदर सिंह: अभिनय
- कुमार रविकांत: नाटकीय अभिनय
- सिद्धि उपाध्याय: रंगमंच अभिनय
- मुकुंद नाथ माइम
- संगीत श्रीवास्तव: संबद्ध नाट्य कलाएं (प्रकाश विन्यास)
- कला में पारंपरिक / लोक / आदिवासी नृत्य / संगीत / नाटक और कठपुतली कला:
- लता तिवारी एवं संजय दत्त पांडे: (संयुक्त पुरस्कार), लोक संगीत एवं नृत्य, उत्तराखंड
- चाउ साराथम नामचूम: लोक संगीत, अरुणाचल प्रदेश
- समप्रिया पूजा: लोक संगीत एवं नृत्य, छत्तीसगढ़
- सूर्यवंशी प्रमिला कौटिकराव: लोक नृत्य, महाराष्ट्र
- कुमार उदय सिंह: लोक नृत्य, बिहार
- नसरुल्ला ईपीआइ: लोक नृत्य, लक्षद्वीप
- बिनीता देवी: कठपुतली कला, असम
- महेश अबा सतारकर: लोक नृत्य, गोवा
- वसावा मुकेशभाई एम.: लोक नृत्य, गुजरात
- गुलज़ार अहमद भट्ट: लोक नृत्य, जम्मू-कश्मीर
- मोइरांथेम केन्द्रा सिंह: नट संकीर्तन, मणिपुर
- प्रदर्शन कला में समग्र योगदान / छात्रवृत्ति:
- अनुत्तमा मुरला: प्रदर्शन कला में समग्र योगदान
Q.2. हाल ही में किसने दूरसंचार विभाग के सहयोग से दक्षिण पूर्व एशिया में सक्रिय साइबर अपराधियों से जुड़े 17,000 व्हाट्सएप खातों को सफलतापूर्वक ब्लॉक कर दिया है?
उत्तर: I4C ने
I4C के बारे में:
- I4C का मतलब होता है Indian Cyber Crime Coordination Centre (भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र)
- I4C को गृह मंत्रालय द्वारा 2020 में लॉन्च किया गया था।
साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न प्रकार:
- Phishing: Phishing में ऐसे ईमेल होते हैं जो हमें विश्वसनीय स्रोतों से आते प्रतीत होते हैं तथा वे हमें ऐसे लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित करते हैं जो उन्हें नकली वेबसाइटों पर ले जाते हैं और हमारी संवेदनशील जानकारियां जैसे क्रेडिट कार्ड नंबर आदि प्राप्त कर लेते हैं।
- Malware: इसका उपयोग व्यक्तिगत जानकारी चुराने के लिए किया जाता है, जिससे साइबर अपराधी पीड़ित के कंप्यूटर पर कण्ट्रोल कर लेते हैं।
- Cyberbullying: Cyberbullying का मतलब होता है साइबर धमकी। इसमें किसी दूसरे व्यक्ति को परेशान करने, धमकाने, शर्मिंदा करने या निशाना बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करना है।
- Cyber Spying: यह प्रॉक्सी सर्वर, क्रैकिंग तकनीक और ट्रोजन हॉर्स और स्पाइवेयर सहित दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर के प्रयोग के माध्यम से इंटरनेट, नेटवर्क या व्यक्तिगत कंप्यूटर पर तरीकों का उपयोग करके सूचना के धारक की अनुमति और जानकारी के बिना रहस्य और जानकारी प्राप्त करने का कार्य है।
- Ransomware: रैनसमवेयर पीड़ित की फाइलों को एन्क्रिप्ट कर देता है तथा डिक्रिप्शन के लिए भुगतान की मांग करता है।
Q.3. हाल ही में लोकमंथन-2024 का उद्घाटन कहाँ हुआ है?
उत्तर: तेलंगाना के हैदराबाद में
- लोकमंथन राष्ट्र-प्रथम विचारकों और अभ्यासियों का एक संगोष्ठी है, जो भारतीय समाज के भीतर कृत्रिम विभाजन को तोड़ने और विभिन्न परिस्थितियों में इसके लोगों के बीच पूल (सेतु) बनाने का प्रस्ताव करता है।
- 2024 का विषय (theme) सभी को लोक परंपराओं की विचार प्रक्रियाओं, प्रथाओं और स्थापित प्रणालियों पर चिंतन या “अवलोकन” की स्थिति में लाने का इरादा रखता है।
Q.4. हाल ही में केंद्र ने ‘टमाटर ग्रैंड चैलेंज’ के कितने इन्नोवेटर्स को फंडिंग प्रदान की है?
उत्तर: 28
- Starting: टोमेटो ग्रैंड चैलेंज (TGC: Tomato Grand Challenge) 30 जून 2023 को शुरू किया गया था।
- Aim: टोमैटो ग्रैंड चैलेंज का उद्देश्य टमाटर उत्पादन, प्रसंस्करण और वितरण में प्रणालीगत चुनौतियों का समाधान करने के लिए भारत के युवा नवप्रवर्तकों और शोधकर्ताओं की प्रतिभा का उपयोग करना है।
- टमाटर ग्रैंड चैलेंज (टीजीसी) की शुरुआत महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान और टमाटर आपूर्ति श्रृंखला को स्थिर करने के लिए नवीन और स्केलेबल समाधान खोजने के लिए की गई है।
- भारत विश्व में टमाटर का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
- विश्व में टमाटर का पहला सबसे बड़ा उत्पादक देश चीन है।
Q.5. हाल ही में किसने विश्व बैंक द्वारा 'Jobs at Your Doorstep' रिपोर्ट लॉन्च की है?
उत्तर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने
- "नौकरियां आपके द्वार" रिपोर्ट 6 राज्यों - हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान के नौकरी परिदृश्य पर गहराई से विचार करती है तथा उन प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और भूमिकाओं की पहचान करती है, जो माध्यमिक विद्यालय से स्नातक होने वाले युवाओं के लिए रोजगार की सबसे अधिक संभावनाएं प्रदान करते हैं।
- विश्व बैंक शिक्षा मंत्रालय को राज्यों के लिए STARS: Strengthening Teaching-Learning and Results for States नामक कार्यक्रम में सहायता प्रदान करता है, जिसके अंतर्गत 6 राज्य शामिल हैं - हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान।
- इन 6 राज्यों (हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान) को सामूहिक रूप से STARS राज्य कहा जाता है।