Q.1. विश्व मत्स्य पालन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 21 नवम्बर को
- Theme: विश्व मत्स्य पालन दिवस (World Fisheries Day) 2024 की थीम है: "भारत का नीला परिवर्तन: लघु और टिकाऊ मत्स्य पालन को मजबूत करना" (India’s Blue Transformation: Strengthening Small-Scale and Sustainable Fisheries)
- मत्स्य पालन विभाग ने 21 नवंबर को 2014 से विश्व मत्स्य पालन दिवस मनाना शुरू किया है।
- Govt. Initiated Steps:
- 21 नवम्बर 2024 को 5वीं समुद्री मत्स्य जनगणना का शुभारंभ किया गया है।
- स्थायी शार्क प्रबंधन के लिए शार्क पर राष्ट्रीय कार्य योजना (National Plan of Action (NPOA) on Sharks) का शुभारंभ किया गया है।
- अप्रतिबंधित मछली पकड़ने को रोकने के लिए आईयूयू मछली पकड़ने पर बंगाल की खाड़ी-क्षेत्रीय कार्य योजना (बीओबी-आरपीओए) भी सरकार के द्वारा उठाया गया एक कदम है।
- समुद्री प्लास्टिक कूड़े से निपटने के लिए आईएमओ-एफ़एओ ग्लोलिटर पार्टनरशिप प्रोजेक्ट और ऊर्जा-कुशल, कम लागत वाले समुद्री मछली पकड़ने के ईंधन को बढ़ावा देने के लिए रेट्रोफिटेड एलपीजी किट के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लांच की गयी है।
- केरल को सर्वश्रेष्ठ समुद्री राज्य का पुरस्कार मिला, जबकि तेलंगाना को सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय राज्य का पुरस्कार मिला है।
- उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ हिमालयी और पूर्वोत्तर राज्य का खिताब मिला है जबकि जम्मू और कश्मीर को सर्वश्रेष्ठ केंद्र शासित प्रदेश का पुरस्कार मिला है।
- जिलों में केरल के कोल्लम को सर्वश्रेष्ठ समुद्री जिला, छत्तीसगढ़ के कांकेर को सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय जिला, असम के दरांग को सर्वश्रेष्ठ हिमालयी और पूर्वोत्तर जिला और जम्मू और कश्मीर के कुलगाम को केंद्र शासित प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार मिला है।
Q.2. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 21 नवंबर, 2024 को उत्कल केसरी डॉ. हरेकृष्ण महताब की कौन सी जयंती के समारोह का उद्घाटन किया है?
उत्तर: 125वीं
- डॉ. हरेकृष्ण महताब, जिन्हें "उत्कल केशरी" के नाम से भी जाना जाता है उनका जन्म 21 नवंबर 1899 को अगरपारा, ओडिशा में हुआ था।
- डॉ. हरेकृष्ण महताब साहित्यिक व्यक्ति थे जिन्होंने ओडिया और अंग्रेजी दोनों में व्यापक रूप से लेखन किया था। उन्होंने 1983 में ‘गाँव मजलिस’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार भी जीता था।
- डॉ. हरेकृष्ण महताब रियासत (princely state) के अंतिम प्रधानमंत्री भी थे और बाद में स्वतंत्र भारत में मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने ओडिशा के औद्योगिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया था।
- उनकी जयंती के अवसर पर निम्न पुस्तके लांच की गयी है:
- हरेकृष्ण महताब: बैष्णबा चरण सामल द्वारा उड़िया में एक मोनोग्राफ, साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित।
- गाँव मजलिस: डॉ. महताब के साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता ओडिया निबंधों का अंग्रेजी अनुवाद तरूण कुमार साहू द्वारा।
- गाँव मजलिस: इसी कृति का हिंदी अनुवाद सुजाता शिवेन द्वारा।
Q.3. 21 नवंबर, 2024 को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में किसने शपथ ली है?
उत्तर: श्री के. संजय मूर्ति ने
Q.4. हाल ही में एशियाई चैम्पियंस हॉकी ट्रॉफी किसने जीती है?
उत्तर: भारत की महिला हॉकी टीम ने
- महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी राजगीर, बिहार में हुई थी।
- इसी चैंपियनशिप में भारत ने चीन की पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता को हराकर महाद्वीपीय खिताब जीता है।
Q.5. गयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से किसे सम्मानित किया है?
उत्तर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को
- डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका को दिए गए समर्थन और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनके समर्पण के लिए ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है।
Q.6. हाल ही में दूसरा भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन कहाँ हुआ था?
उत्तर: गुयाना में
Q.7. क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो (CMOT) के कौन से संस्करण का 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में उद्घाटन किया गया है?
उत्तर: चौथे
- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमओआईबी) और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा आईएफएफआई के 2021 संस्करण में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो पहल का शुभारंभ किया गया था।
- क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो के लक्ष्य और उद्देश्य:
- युवा भारतीय सिनेमाई प्रतिभाओं की पहचान करना और उभरती रचनात्मक आवाज़ों को प्रदर्शित करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करना।
- फिल्म निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में सिनेमाई उत्कृष्टता शिल्प कौशल को मान्यता देना, वैश्विक कंटेंट हब के रूप में भारत के बढ़ते कद में योगदान देने का वादा करना।
- आज़ादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाने वाले और अमृत काल में भारत की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने वाले अग्रगामी आख्यानों को प्रोत्साहित और पोषित करना।
Q.8. डॉ. जितेन्द्र सिंह ने वंचित बच्चों में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए कौन से पोर्टल को लॉन्च किया है?
उत्तर: VISION portal (Viksit Bharat Initiative for Student Innovation and Outreach Network)
Q.9. कौन सा भारतीय राज्य अगले वर्ष अप्रैल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेजबानी करेगा?
उत्तर: बिहार
- पहली बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की तर्ज पर बिहार में खेलो इंडिया पैरा गेम्स भी आयोजित किए जाएंगे।
- पैरा गेम्स का आयोजन पहली बार पिछले वर्ष दिल्ली में किया गया था।
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन जनवरी में तमिलनाडु में किया गया था।
Q.10. हाल ही में आईसीसी टी-20 रैंकिंग दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर कौन बने है?
उत्तर: हार्दिक पांड्या
Q.11. अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने किस देश के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है?
उत्तर: इजराइल
अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (International Criminal Court):
- अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की स्थापना 1998 में “रोम संविधि” नामक संधि के तहत की गई थी।
- अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) का मुख्यालय हेग, नीदरलैंड में है।
Q.12. हाल ही में जल शक्ति मंत्री ने भू-जल निकासी की अनुमति के लिए किस पोर्टल की शुरुआत की है?
उत्तर: “भू-नीर” (Bhu-Neer)
Q.13. किसने हाल ही में अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स (Waves) लॉन्च किया है?
उत्तर: राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती ने