Q.1. विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर: 19 नवंबर को
- विश्व शौचालय दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाने वाला एक आधिकारिक दिवस है जिसका उद्देश्य वैश्विक जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छता संबंधी संकट से निपटने के लिए कार्रवाई करना है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2023 में रिपोर्ट दी है कि असुरक्षित पानी, स्वच्छता और सफाई व्यवस्था के कारण हर दिन पाँच साल से कम उम्र के लगभग 1,000 बच्चों की मौत हो जाती है। बेहतर स्वच्छता से संभावित रूप से हर साल 1.4 मिलियन लोगों की जान बच सकती है।
- भारत “हमारा शौचालय: हमारा सम्मान” अभियान शुरू करने जा रहा है, जो 19 नवंबर से शुरू होगा और मानवाधिकार दिवस, 10 दिसंबर, 2024 को समाप्त होगा।
- World Toilet Day 2024 की थीम है: शौचालय - शांति का स्थान (Toilets - A Place for Peace)
- विश्व शौचालय दिवस 2013 से मनाया जा रहा है।
- भारत ने 2019 में खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) का दर्जा हासिल किया था।
Q.2. हाल ही में भारत और किस देश के बीच संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 पर सहमति हुई है?
उत्तर: इटली
इटली और भारत के बीच महत्वपूर्ण सहमति हुई है:
- उद्योग 4.0, उन्नत विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों को निकालने और उनके शोधन में सहयोग के नए अवसरों की खोज करना, जिसमें दोनों देशों के एसएमई और स्टार्ट-अप सहित शिक्षा और उद्योग शामिल हों।
- भारत और इटली के बीच स्टार्ट-अप और प्रासंगिक नवाचार इकोसिस्टम के बीच बातचीत को बढ़ावा देना।
- वर्ष 2025-27 के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग के लिए गहन पाठ्यक्रम कार्यक्रम को लागू करना, जिसे इस वर्ष के अंत में क्रियान्वित किया जाएगा।
- इटालियन अंतरिक्ष एजेंसी (ASI: Agenzia Spaziale Italiana) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के बीच सहयोग बढ़ाना, ताकि चन्द्र विज्ञान पर जोर देते हुए पृथ्वी अवलोकन, हीलियोफिजिक्स और अंतरिक्ष अन्वेषण में साझा हित की परियोजनाओं को शामिल किया जा सके।
- सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों और अनुभवों को साझा करने, एक-दूसरे के औद्योगिक इकोसिस्टम के ज्ञान को बढ़ावा देने और औद्योगिक साझेदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए "तकनीकी शिखर सम्मेलन" का आयोजन किया जाए।
Q.3. झाँसी की रानी की जन्म शताब्दी कब मनाई गयी है?
उत्तर: 19 नवम्बर को
- रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को काशी में हुआ था। लक्ष्मीबाई का बचपन का नाम 'मणिकर्णिका' था। उन्हें प्यार से 'मनु' कहकर भी बुलाया जाता था।
- वर्ष 1842 में मनु का विवाह झांसी के राजा गंगाधर राव से हुआ था तथा विवाह के बाद उनका नाम ‘लक्ष्मीबाई’ पड़ा।
- अंग्रेजों ने doctrine of Lapse के तहत झांसी को ब्रिटिश साम्राज्य में विलय करने का आदेश दिया था और रानी लक्ष्मीबाई को पेंशन का आश्वासन भी दिया था लेकिन रानी लक्ष्मीबाई ने किसी भी तरह से इस अनुबंध को नहीं माना।
- लॉर्ड डलहौजी जो कि 1848 से 1856 तक गवर्नर-जनरल थे उन्होंने एक नीति तैयार की थी जिसे हड़प नीति (doctrine of Lapse) के नाम से जाना जाता है।
Q.4. वर्ष 2025 भारत और पुर्तगाल के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की कौन सा वर्षगांठ होगा?
उत्तर: 50 वां
Q.5. वैश्विक मृदा सम्मेलन 2024 का उद्घाटन कहाँ पर हुआ है?
उत्तर: नई दिल्ली में
- वैश्विक मृदा सम्मेलन 2024 (Global Soil Conference 2024) की थीम है: "खाद्य सुरक्षा से परे मिट्टी की देखभाल: जलवायु शमन परिवर्तन और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएँ"
- पौधा किस्म और किसान अधिकार संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ त्रिलोचन महापात्र है।
- मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने की योजना 9 फरवरी 2015 को शुरू हुई थी।
Q.6. लंदन में ग्रीन वर्ल्ड अवार्ड्स 2024 से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)
- यह पुरस्कार द ग्रीन ऑर्गनाइजेशन द्वारा दिया गया है जिसकी स्थापना 1994 में हुई थी।
- ग्रीन वर्ल्ड अवार्ड्स 2024 प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार कोल इंडिया लिमिटेड को थैलेसीमिया बाल सेवा योजना के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए दिया गया है, जिसके तहत स्टेम सेल प्रत्यारोपण, जिसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) के रूप में भी जाना जाता है, के माध्यम से 600 से अधिक थैलेसीमिया रोगियों का स्थायी उपचार कर उन्हें नया जीवन प्रदान किया गया था।
- कोल इंडिया लिमिटेड 2017 में देश भर में बीएमटी ऑपरेशन के माध्यम से थैलेसीमिया के उपचार के लिए सीएसआर परियोजना शुरू करने वाला पहला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम बन गया है।
Q.7. भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) के घटक NABH ने मधुमेह देखभाल गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?
उत्तर: रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (RSSDI) के साथ। RSSDI भारत का चिकित्सक निकाय है जो देश भर में 12,000 से अधिक मधुमेह देखभाल प्रदाता चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करता है।
- NABH की फुल फॉर्म है: नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच)
- स्वास्थ्य सेवा संगठनों के लिए प्रत्यायन कार्यक्रम स्थापित करने और संचालित करने के लिए भारत में वर्ष 2005 में NABH की स्थापना की गई थी। पहला प्रत्यायन कार्यक्रम "अस्पताल प्रत्यायन" वर्ष 2006 में शुरू किया गया था।
- QCI की फुल फॉर्म है: Quality Council of india
Q.8. 50वें अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान सम्मेलन का आयोजन कहाँ हुआ है?
उत्तर: गुजरात के गांधीनगर में
Q.9. एयर एक्सपो 2024 की शुरूआत कहाँ हुई है?
उत्तर: अबू धाबी में
Q.10. भारत का नियंत्रक और महालेखापरीक्षक - CAG किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: के. संजय मूर्ति को
- CAG की फुल फॉर्म है: The Comptroller and Auditor General of India
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 148 से अनुच्छेद 151 में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) से संबंधित प्रावधान हैं।
- CAG का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, होता है।
Q.11. एशियाई यूथ क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में जोगा पूर्ति ने अंडर 18 स्पीड क्लाइम्बिंग में कौन सा पदक जीता है?
उत्तर: रजत पदक (Silver)