Daily Current Affairs: 15 November 2024

Daily Current Affairs: 15 November 2024
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 15 November 2024 (डेली करेंट अफेयर्स 15 नवम्बर 2024), जिसमे भगवान बिरसा मुंडा, जनजातीय गौरव दिवस, प्रथम बोडोलैंड महोत्सव, आयुष वीजा जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। Q.1. 15 नवंबर 2024 को भगवान बिरसा मुंडा की कौन सी जन्म वर्षगाँठ मनाई गयी है?  उत्तर: 150 वीं भगवान बिरसा मुंडा का जन्म वर्ष 1875 में हुआ था। उनका गांव झारखंड के उलिहातू में है।  भगवान बिरसा मुंडा को 'धरती अब्बा' (Dharti Abba) यानी कि ‘जगत पिता’ के रूप में भी जाना जाता है। 15 नवंबर को ही झारखण्ड राज्य का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है। वर्ष 2000 में 15 नवम्बर को बिहार के दक्षिणी हिस्से को काटकर झारखंड राज्य की स्थापना 28वें राज्य के रूप में हुई थी। भगवान बिरसा मुंडा का संग्रहालय रांची में है। जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए डाक विभाग ने उनकी 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है। श्री शंख सामंत द्वारा डिजाइन किए गए इस टिकट में भगवान बिरसा मुंडा का सशक्त चित्रण है। Q.2. जनजातीय गौरव दिवस कब मनाया जाता है?  उत्तर…