पुरूष डबल्स फाइनल में सुकांत और दिनेश की जोडी को अपने ही देश के उमेश विक्रम कुमार और सूर्यकांत यादव की जोडी से हार का सामना करना पडा है। जापान पैरा बैडमिंटन अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत ने कुल 24 पदक जीते है।
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वर्तमान पैरालंपिक चैंपियन कुमार नितेश ने SL3 फाइनल में रजत पदक जीता है।
- महिलाओं के SU5 वर्ग में मनीषा रामदास ने स्वर्ण पदक जीता है।
- नीरज को महिलाओं के SL3 वर्ग में रजत पदक जीता है।
- SL3-SU5 वर्ग की मिश्रित युगल स्पर्धा में सूर्यकांत यादव के साथ नीरज दूसरे स्थान पर रहीं है।
- पुरुष युगल SU5 वर्ग में हार्दिक मक्कड़ और आर रघुपति ने स्वर्ण पदक जीता है।
- पुरुष युगल SU5 वर्ग में देव राठी और इंडोनेशिया के बार्तलोमेज मरोज ने रजत पदक हासिल किया है।
- हार्दिक और रघुपति ने पुरुष एकल SU5 वर्ग में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता है।
- पुरुष युगल WH11 -WH2 वर्ग में अबु हुबेदा और प्रेम कुमार ने कांस्य पदक जीता है।