Daily Current Affairs: 28 October 2024

Daily Current Affairs 28 October 2024
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 28 October 2024 (डेली करेंट अफेयर्स 28 अक्टूबर 2024), जिससे आप आने वाले SSC, Bank Jobs, Railway, UPSC, HSSC आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है।

Q.1. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को हाल ही में किस पत्रिका द्वारा शीर्ष केंद्रीय बैंकर का दर्जा दिया गया है? 
उत्तर: अमेरिका स्थित ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका

Q.2. गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा यात्री टर्मिनल भवन और ‘मैत्री द्वार’ कार्गो गेट का उद्घाटन कहाँ किया जायेगा? 
उत्तर: पश्चिम बंगाल के पेट्रापोल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर 

Q.3. भारत की किस खिलाड़ी ने कूज़िक्स 2024 के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय महिला स्क्वैश ओपन का महिला सिंगल्‍स का खिताब जीता है? 
उत्तर: आकांक्षा सालुंखे ने

Q.4. अंडर-23 कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप में भारत के अभिषेक ने कौन सा पदक जीता है? 
उत्तर: कांस्य पदक

Q.5. हाल ही में किस अफ्रीकी देश में एमपॉक्स टीकाकरण का दूसरा चरण शुरु हो गया है? 
उत्तर: कांगो में

Q.6. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस देश के कजान में हुए ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को झारखंड की कौनसी कलाकृति उपहार में दी है? 
उत्तर: झारखंड के हज़ारीबाग ज़िले की सोहराई पेंटिंग 
  • सोहराई चित्रकारी को एक ज़िला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत मान्यता प्रदान है।
  • उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति को वारली पेंटिंग उपहार में दी गयी है जिसे महाराष्ट्र में रहने वाला वारली समुदाय बनाता है।
Q.7. हाल ही में El Clasico के इतिहास में सबसे कम उम्र के गोल स्कोरर कौन बन गए है? 
उत्तर: लैमिन यामल (Lamine Yama)
  • El Clasico, प्रतिद्वंदी क्लबों बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच होने वाले किसी भी फुटबॉल मैच को दिया जाने वाला नाम है।
Q.8. हाल ही में किसने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 जीतकर पहली भारतीय बनकर इतिहास रचा है? 
उत्तर: रेचल गुप्ता
  • गुप्ता ने 2022 में मिस सुपर टैलेंट ऑफ द वर्ल्ड प्रतियोगिता और 2024 में मिस ग्रैंड इंडिया का खिताब जीता था।
Q.9. किस देश ने पहली बार इमर्जिंग टीम एशिया कप जीता जीतकर इतिहास रच दिया है? 
उत्तर: अफगानिस्तान ने
  • अफ़गानिस्तान ए ने फाइनल में श्रीलंका ए को 7 विकेट से हराया है। 
  • अफ़गानिस्तान टीम के सेदिकुल्लाह अटल को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया है।
Q.10. किस कंपनी ने रूस को डेल के सबसे उन्नत सर्वरों की 1,111 इकाइयां निर्यात कीं थी जिन सर्वरों को पॉवरएज XE9680 के नाम से जाना जाता है? 
उत्तर: मुंबई स्थित फार्मा कंपनी श्रेया लाइफ साइंसेज ने

Q.11. कहाँ पर टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया जायेगा? 
उत्तर: गुजरात के वडोदरा में 
  • यह भारत की पहली पूरी तरह से निजी मेक इन इंडिया एयरोस्पेस असेंबली लाइन है। 
  • C-295 पहला सैन्य विमान होगा जिसे 2026 में उतारा जाएगा।
Q.12. रविवार को किस पहल के तहत राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट समेत कई सरकारी इमारतों और संरचनाओं को लाल रंग से रोशन किया गया था? 
उत्तर: 'एक्ट 4 डिस्लेक्सिया' 
  • 'गो रेड' अभियान का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और डिस्लेक्सिया के बारे में भेदभाव को खत्म करना है।
  • डिसलेक्सिया एक सीखने की क्षमता से संबंधी रोग होता है जो किसी व्यक्ति की मौखिक और लिखित भाषा को प्रभावित करता है जिससे उसे शब्दों और/या अंकों को समझने या पढ़ने में कठिनाई होती है।
Q.13. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-एनडीएमए 28 अक्टूबर को नई दिल्ली में अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाएगा? 
उत्तर: 20वां
  • 23 दिसंबर, 2005 को भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू किया था।
Q.14. टोक्यों में जापान पैरा बैडमिंटन अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत के सुकांत कदम ने पुरूष सिंगल्स में कौन सा पदक जीता है? 
उत्तर: स्वर्ण पदक

Q.15. अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में हेवीवेट वर्ग में पदक जीतने वाले पहले भारतीय कौन बन गए है? 
उत्तर: विक्की

Q.16. विश्व न्याय परियोजना (WJY World Justice Project) के कानून के शासन सूचकांक में व्यवस्था और सुरक्षा के संबंध में पाकिस्तान को 142 देशों में कौन सा स्थान दिया गया है, जिससे वह दुनिया का तीसरा सबसे खराब देश बन गया है? 
उत्तर: 140वां
  • कानून और व्यवस्था के मामले में डेनमार्क पहले स्थान पर है, उसके बाद नॉर्वे, फ़िनलैंड, स्वीडन और जर्मनी का स्थान है। 
  • भारत 142 देशों में से 98वें स्थान पर है।
Q.17. 28 अक्टूबर से पूरे देश में सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह 2024 मनाया जा रहा है। इस सप्‍ताह का विषय (theme) क्या है? 
उत्तर: राष्‍ट्र की समृद्धि के लिए सत्‍यनिष्‍ठा की संस्‍कृति (Culture of Integrity for Nation's Prosperity)
  • प्रत्येक वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह उस सप्ताह मनाया जाता है जिस सप्ताह भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन आता है।
Q.18. किस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय कैडेट कोर, नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के दो लाख 37 हजार से अधिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा? 
उत्तर: युवा आपदा मित्र योजना
  • इस योजना के तहत कम से कम 50 प्रतिशत महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
Q.19. कहाँ पर प्रतिष्ठित ब्‍यूटीवर्ल्‍ड मिडल ईस्‍ट प्रदर्शनी का शुभारम्‍भ हुआ है? 
उत्तर: दुबई में
  • सौंदर्य और कल्याण उद्योग के लिए यह सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला है।
Q.20. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किसको नया सफेद गेंद कोच (White Ball Coach) नियुक्त किया है? 
उत्तर: जेसन गिलेस्पी को

Post a Comment