Daily Current Affairs: 03 December 2025

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पाठकों के लिए आज की डेली करंट अफेयर्स 03 दिसम्बर 2025 प्रस्तुत हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस, प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम, अलकनंदा, संयुक्त सैन्य अभ्यास एकुवेरिन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है जो आगामी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से बेहद उपयोगी साबित होंगे।

Daily Current Affairs: 03 December 2025

Q.1. अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस कब मनाया जाता है? 
उत्तर: 03 दिसंबर को

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस हर वर्ष 3 दिसंबर को मनाया जाता है। 
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1992 में इस दिवस की घोषणा की गई थी। 
  • इसका उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों, गरिमा, समान अवसरों और समाज में उनकी पूर्ण भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। 
  • वर्ष 2006 में ‘कन्वेंशन ऑन द राइट्स ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटी’ (CRPD) को अपनाया गया था।
Q.2. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदलकर क्या कर दिया है? 
उत्तर: सेवा तीर्थ
  • राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन कर दिया गया है। 
  • केंद्रीय सचिवालय का नाम बदलकर कर्तव्य भवन कर दिया गया है।
Q.3. राष्ट्रीय राजमार्गों पर दूरसंचार आधारित सुरक्षा चेतावनी प्रणाली के लिए NHAI और किसके बीच में समझौता हुआ है? 
उत्तर: रिलायंस जियो

Q.4. पुणे स्थित राष्ट्रीय रेडियो खगोल भौतिकी केंद्र - टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (NCRA–TIFR) के शोधकर्त्ताओं ने एक सुव्यवस्थित सर्पिल आकाशगंगा की खोज की है। इसका नाम क्या रखा गया है? 
उत्तर: अलकनंदा

Q.5. किसके बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास एकुवेरिन का 14वाँ संस्करण केरल के तिरुवनंतपुरम में शुरू हुआ है? 
उत्तर: भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF)

Q.6. किसको वर्ष 2026–27 अवधि के लिये अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) परिषद की श्रेणी B (वे देश जिनका समुद्री व्यापार में प्रमुख हित है) में पुनः निर्वाचित किया गया है? 
उत्तर: भारत को 
  • अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) की स्थापना वर्ष 1948 में इंटर-गवर्नमेंटल मेरीटाइम कंसल्टेटिव ऑर्गनाइज़ेशन (IMCO) के रूप में हुई थी (जिसका नाम वर्ष 1982 में बदलकर IMO किया गया)। 
  • वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के 176 सदस्य देश और 3 सहयोगी सदस्य हैं। 
  • भारत वर्ष 1959 से अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन का सदस्य है।
Q.7. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने किसको अपना वर्ड ऑफ द ईयर 2025 चुना है? 
उत्तर: “रेज बेट” (rage bait)

Q.8. “मिसाइल वुमन ऑफ़ इंडिया” के नाम से मशहूर किसको साइंस और महिला सशक्तिकरण में उनके अहम योगदान के लिए आठवें डॉ. पॉलोस मार ग्रेगोरियोस अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है? 
उत्तर: डॉ. टेसी थॉमस को

डॉ. टेसी थॉमस
डॉ. टेसी थॉमस

Post a Comment