Daily Current Affairs: 01 December 2025

Daily Current Affairs: 01 December 2025
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पाठकों के लिए आज की डेली करंट अफेयर्स 01 दिसम्बर 2025 प्रस्तुत हैं। इसमें वर्ल्ड बैंक ग्रुप का MD और CKO, सुल्तान अज़लान शाह कप, सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का स्थापना दिवस सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है जो आगामी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से बेहद उपयोगी साबित होंगे। Q.1. मलेशिया में सुल्तान अज़लान शाह कप हॉकी में भारत को बेल्जियम से 0-1 हारकर कौन सा पदक हासिल हुआ है?  उत्तर: रजत पदक सुल्तान अज़लान शाह कप पुरुष फ़ील्ड हॉकी की दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित वार्षिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में से एक है। इसे एशिया का “हॉकी मिनी वर्ल्ड कप” भी कहा जाता है क्योंकि इसमें दुनिया की शीर्ष हॉकी टीमें भाग लेती हैं। यह टूर्नामेंट मलेशिया के इपोह शहर में आयोजित किया जाता है और मलेशिया हॉकी संघ तथा पेराक राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से इसका आयोजन होता है। इस प्रतियोगिता का नाम मलेशिया के पूर्व सम्राट तथा हॉकी प्रेमी सुल्तान अज़लान मुहिब्बुद्दीन शाह के सम्मान में रखा गया है जिन्होंने मलेशिया में हॉकी के विकास…