Daily Current Affairs: 18 October 2025

Daily Current Affairs: 18 October 2025
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पाठकों के लिए आज की डेली करंट अफेयर्स 18 अक्टूबर 2025 प्रस्तुत हैं। इसमें देशों के बीच पहला “रणनीतिक संवाद”, गरीबी उन्मूलन हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस, “मूक भारत” का युग समाप्त हो गया है, Inter-Parliamentary Friendship Group, Khelo India University Games (KIUG) सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है जो आगामी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से बेहद उपयोगी साबित होंगे। Q.1. 17 अक्टूबर 2025 को किन देशों के बीच पहला “रणनीतिक संवाद” आयोजित हुआ था?  उत्तर: भारत और मिस्र के बीच — न्यू दिल्ली में हुआ। 17 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में भारत और मिस्र के शीर्ष नेताओं के बीच यह रणनीतिक संवाद आयोजित हुआ। इस अवसर पर दोनों देशों ने न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया, बल्कि रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, निवेश, शिक्षा, विज्ञान और आतंकवाद-रोधी सहयोग के क्षेत्रों में गहन साझेदारी की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए। भारत और मिस्र का संबंध कोई नया नहीं है। हजारों वर्षों पुरानी सभ्यताओं का यह रिश्ता विश्वास, संस्कृति और आपसी आदान-प्रदान पर आधारित रहा है। आज, जब दुनिया बदल…