Q.1. सतत कृषि नवाचार के लिए 2025 का विश्व खाद्य पुरस्कार किसने जीता है?
उत्तर: ब्राजील की वैज्ञानिक मारियांगेला हंगरिया ने
Q.2. किसको प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: नीरज चोपड़ा को
Q.3. तमिलनाडु, दिल्ली और केरल की वार्षिक जन्म दर राष्ट्रीय औसत की तुलना में किस दर से घट रही है?
उत्तर: दोगुनी दर से
Q.4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किसको भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई है?
उत्तर: न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को
Q.5. किसने औपचारिक रूप से चीन की बेल्ट एंड रोड अवसंरचना पहल में शामिल होने पर सहमति व्यक्त की है?
उत्तर: कोलंबिया ने
Q.6. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कहाँ पर सेमीकंडक्टर इकाई की स्थापना को मंजूरी दी है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश में
Q.7. किस भारतीय राज्य ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 36ए(1) के तहत त्सराप चू संरक्षण रिजर्व को अधिसूचित किया है?
उत्तर: हिमाचल प्रदेश ने