Daily Current Affairs: 23 March 2025

Daily Current Affairs: 23 March 2025
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 23 March 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 23 मार्च 2025) जिसमे विश्व जल दिवस, ज्ञानपीठ पुरस्कार, बिहार दिवस, नेतुम्‍बो नंदी-नदाइत्‍वाह, नैसकॉम वैश्विक सम्‍मेलन- 2025, भाग्यश्री माध जाधव, चीनी ग्रैंड प्रिक्स 2025 में फॉर्मूला-वन की पहली स्प्रिंट रेस, सेपक टकरा विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। Q.1. हाल ही में विश्व जल दिवस कब मनाया गया है?  उत्तर: 22 मार्च को विश्व जल दिवस प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जल संरक्षण, जल प्रबंधन और स्वच्छ पानी की उपलब्धता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संयुक्त राष्ट्र ने 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित "पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन" (UNCED) में इसे मनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद, 1993 से इसे आधिकारिक रूप से मनाया जाने लगा। विश्व जल दिवस 2025 का विषय 'ग्लेशियर संरक्षण' (Glacier Preservation) है। Q.2. 2025 का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे दिया जाएगा?  उत्तर: हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञ…

1 comment

  1. Anonymous
    helpful