Daily Current Affairs: 23 March 2025

आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 23 March 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 23 मार्च 2025) जिसमे विश्व जल दिवस, ज्ञानपीठ पुरस्कार, बिहार दिवस, नेतुम्‍बो नंदी-नदाइत्‍वाह, नैसकॉम वैश्विक सम्‍मेलन- 2025, भाग्यश्री माध जाधव, चीनी ग्रैंड प्रिक्स 2025 में फॉर्मूला-वन की पहली स्प्रिंट रेस, सेपक टकरा विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

Daily Current Affairs: 23 March 2025

Q.1. हाल ही में विश्व जल दिवस कब मनाया गया है? 

उत्तर: 22 मार्च को

विश्व जल दिवस
  • विश्व जल दिवस प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जल संरक्षण, जल प्रबंधन और स्वच्छ पानी की उपलब्धता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित "पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन" (UNCED) में इसे मनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद, 1993 से इसे आधिकारिक रूप से मनाया जाने लगा।
  • विश्व जल दिवस 2025 का विषय 'ग्लेशियर संरक्षण' (Glacier Preservation) है।

Q.2. 2025 का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे दिया जाएगा? 

उत्तर: हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक विनोद कुमार शुक्ल को

विनोद कुमार शुक्ल
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है, जिसे भारतीय भाषाओं में उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार की स्थापना 1961 में भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट द्वारा की गई थी, जिसे टाइम्स ग्रुप के स्वामित्व वाली संस्था भारतीय ज्ञानपीठ संचालित करती है।
  • यह पुरस्कार भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध भाषाओं में लिखे गए साहित्य को दिया जाता है। 1965 में पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार मलयालम लेखक जी. शंकर कुरुप को मिला था।

Q.3. हाल ही में बिहार दिवस कब मनाया गया है? 

उत्तर: 22 मार्च को
  • बिहार दिवस प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन 1912 में बिहार को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग कर एक स्वतंत्र प्रांत के रूप में स्थापित किया गया था।
  • ब्रिटिश शासन के दौरान 22 मार्च 1912 को बिहार और उड़ीसा को मिलाकर एक नया प्रांत बनाया गया। 1936 में उड़ीसा को बिहार से अलग कर दिया गया।

Q.4. कहाँ के राष्‍ट्रपति के पद पर पहली बार 72 वर्षीय एक महिला नेतुम्‍बो नंदी-नदाइत्‍वाह आसीन हुई है? 

उत्तर: दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया के

नेतुम्_बो नंदी-नदाइत्_वाह

Q.5. किसने नैसकॉम वैश्विक सम्‍मेलन- 2025 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया है? 

उत्तर: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 

Q.6. हाल ही में आईपीएल क्रिकेट का कौन सा संस्करण शुरू हुआ है? 

उत्तर: 18वां
  • आईपीएल (Indian Premier League) भारत में आयोजित होने वाली एक प्रमुख टी20 क्रिकेट लीग है। इसका आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। इसे ललित मोदी ने स्थापित किया था।

Q.7. दिल्‍ली में खेलो इंडिया पैरा गेम्स में महिलाओं की जैवलिन थ्रो F33/F34 श्रेणी में किसने स्वर्ण पदक जीता है? 

उत्तर: भाग्यश्री माध जाधव ने

Q.8. शंघाई में चल रहे चीनी ग्रैंड प्रिक्स 2025 में फॉर्मूला-वन की पहली स्प्रिंट रेस किसने जीती है? 

उत्तर: लुईस हैमिल्टन ने

Q.9. जॉर्ज फोरमैन कौन थे जिनका हाल ही में निधन हो गया है? 

उत्तर: विश्‍व प्रसिद्ध मुक्‍केबाज

Q.10. बिहार के पटना में सेपक टकरा विश्व कप में भारतीय पुरुष और महिला टीमो ने क्वाड स्पर्धा के कौन से पदक जीत लिये है? 

उत्तर: कांस्य पदक

Q.11. किसमे भारत की अनाहत सिंह ने महिला वर्ग में और के वीर चोटरानी ने पुरूष वर्ग में एस आर एफ आई इंडियन टूर पीएसए चैलेंजर खिताब जीत लिया है? 

उत्तर: स्क्वॉश में

Q.12. हाल ही में शहीदी दिवस कब मनाया गया है?

उत्तर: 23 मार्च को
  • 23 मार्च 1931 को भारत के तीन वीर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को ब्रिटिश सरकार ने लाहौर जेल में फांसी दे दी थी। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए और युवाओं में देशभक्ति की अलख जगाई।
    • भगत सिंह (1907-1931): क्रांतिकारी विचारक जिन्होंने असेंबली में बम फेंककर "इंकलाब जिंदाबाद" का नारा बुलंद किया।
    • सुखदेव थापर (1907-1931): लाहौर षड्यंत्र केस में अहम भूमिका निभाई और भगत सिंह के घनिष्ठ सहयोगी थे।
    • शिवराम राजगुरु (1908-1931): ब्रिटिश पुलिस अधिकारी सांडर्स की हत्या में प्रमुख भूमिका निभाई।

1 comment

  1. Anonymous
    helpful