Daily Current Affairs: 28 February 2025
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 28 February 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 28 फ़रवरी 2025) जिसमे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय (theme), चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस, नाना जी देशमुख की पुण्यतिथि, बोरिस स्पास्की, जीन हैकमैन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। Q.1. भारत गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि कब मनाई गयी है? उत्तर: 28 फ़रवरी को डॉ. राजेंद्र प्रसाद (1884-1963) भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे और स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता रहे। उनका जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार के सीवान जिले में हुआ था। वे महात्मा गांधी के प्रभाव में आकर स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाई। वे संविधान सभा के अध्यक्ष थे और भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 26 जनवरी 1950 को भारत के गणतंत्र बनने पर वे देश के पहले राष्ट्रपति बने और 1962 तक इस पद पर बने रहे। उन्हें उनकी विद्वता, सादगी और निष्कलंक चरित्र के लिए जाना जाता है। भारत सरकार ने उन्हें 1962…