Daily Current Affairs: 26 February 2025

आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 26 February 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 26 फ़रवरी 2025) जिसमे वीर सावरकर, हेराथ पोष्टे, नेशनल पीपल्स पावर-एन.पी.पी. प्रशासन के पहले बजट को पारित कर दिया, राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार, तेलुगु को अनिवार्य विषय जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

Daily Current Affairs: 26 February 2025

Q.1. हाल ही में वीर सावरकर की पुण्‍य तिथि कब मनाई गयी है? 

उत्तर: 26 फ़रवरी को

वीर सावरकर
  • वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को महाराष्ट्र के भागुर नामक स्थान पर हुआ था। वे बचपन से ही स्वाधीनता संग्राम में रुचि रखने लगे थे और युवा अवस्था में उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।
  • उन्होंने "अभिनव भारत" नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ संघर्ष किया। 1857 की क्रांति को उन्होंने भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम बताया और इस पर एक पुस्तक "The First War of Indian Independence" लिखी जिसे ब्रिटिश सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया था।
  • 1909 में, नासिक के कलेक्टर की हत्या के आरोप में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। उन्हें अंडमान के कुख्यात सेलुलर जेल में भेजा गया जिसे "कालापानी" के नाम से जाना जाता था। वहाँ उन्हें 10 साल तक कठोर यातनाएँ सहनी पड़ीं लेकिन उनका जज़्बा कभी कमजोर नहीं हुआ।
  • सावरकर जी ने "हिंदुत्व" की परिभाषा दी और इसे अपनी प्रसिद्ध पुस्तक "Hindutva: Who is a Hindu?" में विस्तृत रूप से समझाया। वे राष्ट्रवाद के कट्टर समर्थक थे और भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को मजबूत करने पर बल देते थे।
  • वे हिंदू महासभा के अध्यक्ष रहे और द्वि-राष्ट्र सिद्धांत की आलोचना की। उनका मानना था कि भारत केवल एक भूभाग नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्कृति और राष्ट्र की आत्मा है। 26 फरवरी 1966 को मुंबई में उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया।

Q.2. हेराथ पोष्टे क्या है? 

उत्तर: हेराथ पोष्टे एक पारंपरिक त्यौहार है जो कश्मीर के हिंदू समुदाय विशेष रूप से कश्मीरी पंडितों द्वारा मनाया जाता है।

हेराथ पोष्टे
  • "हेराथ" शब्द संस्कृत के "हर रात्रि" (हर = शिव, रात्रि = रात) से लिया गया है, जिसका अर्थ है "शिव की रात"। यह फाल्गुन मास (फरवरी-मार्च) में महाशिवरात्रि के दौरान मनाया जाता है।
  • कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। घरों में वटकनाथ्य पूजा (भगवान शिव की विशेष पूजा) की जाती है। इस दिन परिवार में पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं, और भक्त व्रत व उपवास रखते हैं। त्यौहार के बाद, "Herath Kharch" नामक परंपरा के तहत बच्चों को पैसे और उपहार दिए जाते हैं।

Q.3. हाल ही में किस देश की संसद ने नेशनल पीपल्स पावर-एन.पी.पी. प्रशासन के पहले बजट को पारित कर दिया है? 

उत्तर: श्रीलंका

अनुरा कुमार दिसानायके
अनुरा कुमार दिसानायके
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके है।

Q.4. आयुष मंत्रालय ने पारंपरिक भारतीय चिकित्सा में उनके असाधारण योगदान के लिए कितने प्रतिष्ठित चिकित्सकों को राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार से सम्मानित किया है? 

उत्तर: 3

राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार
  • वैद्य तारा चंद शर्मा
  • वैद्य माया राम उनियाल
  • वैद्य समीर गोविंद जमदग्नि
  • प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र, भगवान धन्वंतरि की एक प्रतिमा और ₹5 लाख का नकद पुरस्कार दिया गया है।

Q.5. उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT: The Department for Promotion of Industry and Internal Trade) भारत सरकार ने भारत में नवाचार को बढ़ावा देने और विनिर्माण तथा फिनटेक स्टार्टअप के विकास में तेजी लाने के लिए किसके साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है? 

उत्तर: पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) के साथ

Q.6. भारत, अफ्रीका का कौन सा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है? 

उत्तर: चौथा

Q.7. किस सरकार ने एक आदेश जारी कर सीबीएसई और आईसीएसई सहित सभी बोर्डों के सभी स्कूलों में तेलुगु को अनिवार्य विषय बना दिया है? 

उत्तर: तेलंगाना सरकार ने

Telangana and Telgu
  • तेलुगु एक द्रविड़ भाषा है जो मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में बोली जाती है। यह भारत में चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
  • तेलुगु की अपनी लिपि है, जो ब्राह्मी लिपि से ली गई है, और इसका आकार गोलाकार है। 80 मिलियन से ज़्यादा लोग तेलुगु बोलते हैं।

Post a Comment