Daily Current Affairs: 25 February 2025

Daily Current Affairs: 25 February 2025
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 25 February 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 25 फ़रवरी 2025) जिसमे जनरल पियरे शिल, एडवांटेज असम, FBI का उप निदेशक, प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) के साथ अपने आधिकारिक बैंकिंग पार्टनर के रूप में सहयोग करने की घोषणा, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष, सरस आजीविका मेले का उद्घाटन, ट्राइफेड जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। Q.1. हाल ही में थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने फ्रांस के सेना प्रमुख के साथ बैठक की है, फ्रांस के सेना प्रमुख का नाम क्या है?  उत्तर: जनरल पियरे शिल जनरल उपेंद्र द्विवेदी वर्तमान में भारतीय थल सेना के 30वें प्रमुख हैं, जिन्होंने 30 जून 2024 को जनरल मनोज पांडे से यह पदभार ग्रहण किया।   सैनिक स्कूल, रीवा (मध्य प्रदेश) के पूर्व छात्र रहे जनरल द्विवेदी को 1984 में जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट में कमीशन मिला। अपने 40 वर्षों के सैन्य करियर में, उन्होंने उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी थिएटरों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी है। जनरल द्विवेदी को 2021 में अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और 2024 में परम विशिष्ट सेवा पदक …