Daily Current Affairs: 24 February 2025

आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 24 February 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 24 फ़रवरी 2025) जिसमे श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी, श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला, सबसे तेज 14,000 रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ एक समझौता ज्ञापन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस), वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025, मानद नाइटहुड (KBE) की उपाधि से सम्मानित, विरासत अपनाओ 2.0 कार्यक्रम, इंडिया इन बहरीन फेस्‍टीवल जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

Daily Current Affairs: 24 February 2025

Q.1. हाल ही में कहाँ पर प्रधानमंत्री ने श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए है? 

उत्तर: भोपाल में

श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे
श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रतिमा
  • कुशाभाऊ ठाकरे (1922-2003) भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और संगठनकर्ता थे। उनका जन्म 15 अगस्त 1922 को मध्य प्रदेश के धार जिले में हुआ था। वे भारतीय राजनीति में संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते थे और उन्होंने जनसंघ व भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (1998-2000) रहे है।

Q.2. कहाँ पर श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के भीतर फंसे लोगों के कारण यह चर्चा में है? 

उत्तर: तेलंगाना में नगर कुरनूल जिले के दोमलापेंटा में
  • श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना (Srisailam Tunnel Canal Project) भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में स्थित एक महत्वपूर्ण सिंचाई और जल प्रबंधन परियोजना है। यह परियोजना कृष्णा नदी पर बने श्रीशैलम बांध से जुड़ी हुई है और इसका उद्देश्य कृषि और पेयजल आपूर्ति के लिए जल प्रवाह सुनिश्चित करना है।
  • यह परियोजना श्रीशैलम जलविद्युत परियोजना का हिस्सा है। इसमें जल आपूर्ति के लिए सुरंग (Tunnel) नहरों का निर्माण किया गया है। यह मुख्य रूप से रायलसीमा और तेलंगाना के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराती है। श्रीशैलम बांध से पानी को भूमिगत सुरंगों के माध्यम से विभिन्न नहरों में प्रवाहित किया जाता है।

Q.3. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बिहार के भागलपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कौन सी किस्त जारी की है? 

उत्तर: 19वीं

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। पीएम-किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana) 24 फरवरी, 2019 को किसानों को वित्तीय सहायता देन के लिए लॉन्च की गई थी।
  • मुख्य विशेषताएँ:
    • प्रत्येक पात्र किसान परिवार को ₹6,000 प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता दी जाती है।
    • यह राशि ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
    • योजना का पूरा खर्च भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
  • पात्रता: 
    • 2 हेक्टेयर तक भूमि वाले सभी किसान (बाद में भूमि सीमा हटा दी गई)।
  • लाभ: 
    • किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना, कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर बनाना।

Q.4. कहाँ पर 7 फरवरी से शुरू हुआ सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला संपन्न हो गया है? 

उत्तर: हरियाणा के फरीदाबाद में

38th सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2025
  • सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला भारत का एक प्रसिद्ध हस्तशिल्प मेला है, जो हर साल फरवरी महीने में सूरजकुंड (फरीदाबाद, हरियाणा) में आयोजित किया जाता है। इसकी शुरुआत 1987 में हुई थी और यह मेला भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प, कला, संस्कृति और पारंपरिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।
  • वर्ष 2025 में यह मेले का 38 वां संस्करण था। इस वर्ष हमारे थीम राज्य के रूप में ओडिशा और मध्यप्रदेश को चुना गया है जो अपनी समृद्ध परंपराओं, कला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके साथ ही बिम्सटेक (BIMSTEC) देशों – बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड ने इस मेले में भागीदार के रूप में सहयोग दिया है। यह साझेदारी हमारी सांस्कृतिक विविधता और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को और भी मजबूत बनाएगी।
  • नॉर्थ ईस्ट हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन इस मेले का संस्कृतिक साझेदार (Cultural Partner) था जिसने हमें पूर्वोत्तर भारत की अद्भुत कला और शिल्प से परिचित कराया।
  • इसके अलावा इस मेले को और भी सुगम बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो टिकटिंग पार्टनर के रूप में सहयोग किया जिससे आगंतुकों को यहां पहुंचने में अधिक सुविधा मिली है।

Q.5. हाल ही में किस खिलाड़ी ने सबसे तेज 14,000 रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है? 

उत्तर: विराट कोहली ने
  • विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 15 रन का आंकड़ा पार करने के बाद यह उपलब्धि हासिल की।

Q.6. हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान 9,000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज वनडे ओपनर कौन बने है? 

उत्तर: रोहित शर्मा

Q.7. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने किसके साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है? 

उत्तर: रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान (DIAT: Defence Institute of Advanced Technology) पुणे के साथ
  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (DIAT), पुणे ने एयरोस्पेस क्षेत्र में उद्योग और शिक्षा के बीच की खाई को पाटने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की है। 19 फरवरी, 2025 को बेंगलुरु में HAL की सुविधा में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की, जो भारत की एक प्रमुख एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है। यह कंपनी भारत सरकार के स्वामित्व में है और रक्षा मंत्रालय के तहत कार्य करती है। इसकी स्थापना 23 दिसंबर 1940 को हुई थी।

Q.8. प्रधानमंत्री मोदी ने कहाँ पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का उद्घाटन किया है? 

उत्तर: भोपाल में
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश सम्मेलन है, जिसे विभिन्न राज्य सरकारें और केंद्र सरकार निवेश को आकर्षित करने के लिए आयोजित करती हैं। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक और घरेलू निवेशकों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार और निवेश के अवसरों पर चर्चा कर सकें।
  • भारत में विभिन्न राज्य सरकारें जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा आदि अपने-अपने राज्यों में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन करती हैं, जिससे आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलता है।

Q.9. किसने हाल ही में वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 का शुभारंभ किया है? 

उत्तर: भारतीय रिजर्व बैंक 
  • इस वर्ष का विषय है – “वित्तीय साक्षरता – महिला समृद्धि”। यह एक महत्वपूर्ण विषय है, क्योंकि जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तो न केवल उनका बल्कि पूरे समाज का विकास होगा। इस अभियान का शुभारंभ अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में किया गया।

Q.10. अंतरराष्‍ट्रीय श्रम संगठन के महानिदेशक कौन है जिनके साथ हाल ही में केन्‍द्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बातचीत की है? 

उत्तर: गिल्‍बर्ट होंगबो

Q.11. इंडियन सुपर लीग -आईएसएल- फुटबॉल में कौन ओडिशा एफसी पर 1-शून्य से जीत के साथ इंडियन सुपर लीग के इतिहास में लीग शील्ड खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बन गई है? 

उत्तर: मोहन बागान सुपर जाइंट्स
  • मोहन बागान सुपर जायंट, जिसे सामान्यतः मोहन बागान के नाम से जाना जाता है, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्थित एक प्रमुख भारतीय फुटबॉल क्लब है। 15 अगस्त 1889 को स्थापित, यह एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल क्लबों में से एक है। क्लब वर्तमान में भारतीय फुटबॉल लीग प्रणाली के शीर्ष स्तर, इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में प्रतिस्पर्धा करता है।
  • मोहन बागान ने 1911 में आईएफए शील्ड के फाइनल में ब्रिटिश क्लब ईस्ट यॉर्कशायर रेजिमेंट को हराकर इतिहास रचा, जो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था। 2020 में, एटीके के स्वामित्व वाली कंपनी KGSPL ने मोहन बागान के फुटबॉल डिवीजन में 80% हिस्सेदारी ली, जिससे क्लब का नाम एटीके मोहन बागान एफसी हो गया। 2023 में, प्रशंसकों के लगातार अनुरोध के बाद, टीम का नाम बदलकर मोहन बागान सुपर जायंट कर दिया गया।
  • अपने समृद्ध इतिहास में, मोहन बागान ने शीर्ष-स्तरीय फुटबॉल लीग को छह बार जीता है, जिसमें नेशनल फुटबॉल लीग तीन बार, आई-लीग दो बार, और इंडियन सुपर लीग शील्ड एक बार शामिल हैं। क्लब ने फेडरेशन कप में रिकॉर्ड 14 बार जीत हासिल की है, साथ ही डूरंड कप (17 बार), आईएफए शील्ड (22 बार), रोवर्स कप (14 बार), और कलकत्ता फुटबॉल लीग (30 बार) में भी कई खिताब जीते हैं।
  • मोहन बागान और ईस्ट बंगाल एफसी के बीच की प्रतिद्वंद्विता, जिसे कोलकाता डर्बी के नाम से जाना जाता है, भारतीय फुटबॉल में विशेष महत्व रखती है। क्लब की स्थापना के 130वें वर्ष में, 29 जुलाई 2019 को, इसे दुनिया के सबसे पुराने मौजूदा फुटबॉल क्लबों के नेटवर्क "क्लब ऑफ पायनियर्स" में शामिल किया गया।

Q.12. किसको भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों को मजबूत करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए मानद नाइटहुड (KBE) की उपाधि से सम्मानित किया गया है? 

उत्तर: भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को

Q.13. किसने नियम उल्लंघन के लिए एक्सिस सिक्योरिटीज पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है? 

उत्तर: सेबी ने (SEBI)

Q.14. बिसलेरी इंटरनेशनल ने भारत भर के विरासत स्थलों पर ऐतिहासिक जल निकायों के पुनरुद्धार और संरक्षण के लिए ‘विरासत अपनाओ 2.0 कार्यक्रम’ के हिस्से के रूप में किसके साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं? 

उत्तर: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के साथ

Q.15. कहाँ के स्कूलों में लड़कियों के लिए ‘किशोरावस्था बालिका क्लब’ (Adolescent Girls Club) का गठन किया गया है? 

उत्तर: नागालैंड
  • 5 अक्टूबर 2024 को मिशन शक्ति के तहत पहला किशोर बालिका क्लब डॉन बॉस्को हायर सेकेंडरी स्कूल, वोखा, नागालैंड में शुरू किया गया था जिसमें 50 किशोर लड़कियां सदस्य होंगी। किशोर बालिकाओं के ऐसे क्लब सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में 10-19 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए बनाए गए हैं।

Q.16. “इंडिया इन बहरीन फेस्‍टीवल” के कौन से संस्करण का सनाबिस के दाना मॉल में आयो‍जन किया गया है? 

उत्तर: दूसरे
  • 'इंडिया इन बहरीन' महोत्सव बहरीन में भारतीय संस्कृति, कला और विरासत का उत्सव है जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करता है। इस महोत्सव में भारतीय संगीत, नृत्य, कला प्रदर्शनियों और व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाता है जिससे बहरीन के लोग भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्धि से परिचित होते हैं। यह आयोजन बहरीन में भारतीय समुदाय के योगदान को सम्मानित करने और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

Q.17. हाल ही में IIT मंडी का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया है? 

उत्तर: 16 वां

Q.18. हाल ही में मायाधर राउत का 92 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है, वे किस क्षेत्र से थे? 

उत्तर: प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना
  • मायाधर राउत एक प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य गुरु और कोरियोग्राफर थे। उन्होंने ओडिसी नृत्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित थे और गुरु केलुचरण महापात्र के समकालीन थे। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य शैली में कई नवाचार किए और कई प्रसिद्ध नर्तकों को प्रशिक्षित किया। उनका योगदान भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपरा में अमूल्य माना जाता है।







Post a Comment