Daily Current Affairs: 23 February 2025
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 23 February 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 23 फ़रवरी 2025) जिसमे स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती, आईएनएस गुलदार, प्रधान सचिव द्वितीय नियुक्त जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। Q.1. 23 फ़रवरी 2025 को स्वामी दयानंद सरस्वती की कौनसी जयंती मनायी गयी है? उत्तर: 201वीं स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती एक महत्वपूर्ण अवसर है जिसे हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। वर्ष 2025 में स्वामी दयानंद सरस्वती की 201वीं जयंती मनाई जा रही है। वे महान समाज सुधारक, वेदों के प्रबल समर्थक और आर्य समाज के संस्थापक थे। उनका जन्म 12 फरवरी 1824 को गुजरात के टंकारा गांव में हुआ था। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, मूर्तिपूजा, अंधविश्वास और जातिवाद का विरोध किया और "वेदों की ओर लौटो" (Back to the Vedas) का संदेश दिया। उनके विचारों ने भारतीय समाज में जागरूकता फैलाई और स्वतंत्रता संग्राम को भी प्रेरित किया। Q.2. नौसेना ने सेवा से हटाए गए किस पोत को महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम को सौंप दिया है जिसे देश के पहले अंडरवाटर म्यूजियम के र…