Q.1. हाल ही में विश्व रेडियो दिवस 2025 कब मनाया गया है?
उत्तर: 13 फ़रवरी को
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला के राम सिंह बौद्ध को रेडियो मैन के नाम से जाना जाता है।
Q.2. विश्व रेडियो दिवस पर नई दिल्ली में रेडियो महोत्सव-2025 का उद्घाटन किसने किया है?
उत्तर: सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने
- सामुदायिक रेडियो स्टेशनों की संख्या वर्ष 2024 में 530 हो गई है।
- आकाशवाणी की महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड है।
Q.3. विश्व रेडियो दिवस 2025 का विषय (theme) क्या है?
उत्तर: रेडियो और जलवायु परिवर्तन (Radio and Climate Change)
Q.4. हाल ही में रोमानिया के अंतरिम राष्ट्रपति कौन बन गए हैं?
उत्तर: सेंट्रिस्ट लिबरल पार्टी के नेता इली बोलोजन
Q.5. किस देश ने हाल ही में दक्षिण चीन सागर में पहले अंतरिक्ष केन्द्र के निर्माण को स्वीकृति दी है?
उत्तर: चीन ने
- यह अंतरिक्ष केन्द्र दक्षिण चीन सागर की सतह से 2000 मीटर नीचे स्थापित किया जाएगा।
Q.6. अमरीका की नई राष्ट्रीय खुफिया निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: तुलसी गबार्ड को
Q.7. परंपरागत चिकित्सा में गुणवत्ता आश्वासन के लिए भारत और किस देश के बीच एक समझौता हुआ है?
उत्तर: इंडोनेशिया
Q.8. राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 13 फ़रवरी को
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है।