Daily Current Affairs: 05 February 2025

आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 05 February 2025 (डेली करेंट अफेयर्स 05 फ़रवरी 2025) जिसमे डोगरी भाषा के लिए वर्ष 2024 का साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार, 38वें राष्ट्रीय खेलों में बैडमिंटन के महिला सिंगल्‍स का खिताब, दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन  जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

Daily Current Affairs: 05 February 2025

Q.1. हाल ही में डोगरी भाषा के लिए वर्ष 2024 का साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार किसे दिये जाने की घोषणा की गयी है? 

उत्तर: दिवंगत चमन अरोड़ा को उनकी पुस्‍तक ”इक होर अश्‍वथामा” के लिए
  • पुरस्‍कार में तांबे की उत्‍कीर्ण पट्टिका वाली मंजूषा और एक लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे।
  • साहित्य अकादमी 1954 में स्थापित एक संगठन है।
  • साहित्य अकादमी के प्रथम पुरस्कार 1955 में दिए गए थे।

Q.2. देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों में बैडमिंटन के महिला सिंगल्‍स का खिताब किसने जीता है? 

उत्तर: अनमोल खरब ने
  • उत्तराखंड 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक राष्ट्रीय खेलों 2025 की मेजबानी कर रहा है। 
  • खेलों का शुभंकर “मौली” (Mauli) है जो मोनाल (Monal) (उत्तराखंड का राज्य पक्षी) से प्रेरित है।
  • खेलों की टैगलाइन है: “संकल्प से शिखर तक” (From Resolve to Zenith)।

Q.3. बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था-बीएपीएस ने कहाँ पर दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया है? 

उत्तर: जोहान्सबर्ग में
  • बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) एक सामाजिक-आध्यात्मिक हिंदू धर्म है जिसकी जड़ें वेदों में हैं। इसे भगवान स्वामीनारायण (1781-1830) ने 18वीं सदी के अंत में प्रकट किया था और 1907 में शास्त्रीजी महाराज ने इसकी स्थापना की थी।

Q.4. फोर्ब्स द्वारा जारी यूएस न्यूज सूची के अनुसार दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में भारत कौन से स्थान पर है? 

उत्तर: 12वें
  • फोर्ब्स द्वारा जारी यूएस न्यूज सूची के अनुसार दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जापान, सऊदी अरब और इजरायल हैं।

Post a Comment