Q.1. किसने बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में त्रिवेणी एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीता है?
उत्तर: भारतीय अमरीकी गायिका और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने
- लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में 67वां वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार प्रदान किया गया है।
- बियोंस ने काउ बॉय कार्टर के लिए बेस्ट कंट्री एल्बम का पुरस्कार जीता है।
- सबरीना कारपेंटर ने अपनी एल्बम शॉर्ट एंड स्वीट के लिए पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता है।
Q.2. संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष कौन है जो इस महीने की 4 से 8 तारीख तक भारत की यात्रा पर रहेंगे?
उत्तर: फिलेमोन यांग
Q.3. ‘विंटेज ड्राइव फॉर वोटर अवेयरनेस’ का आयोजन कहाँ किया गया है?
उत्तर: दिल्ली के मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम से
Q.4. उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में किसने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर: कर्नाटक के 15 वर्षीय जोनाथन गेविन एंटनी ने
Q.5. प्रतिष्ठित टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब किसने जीता है?
उत्तर: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा ने
Q.6. किस देश ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप का खिताब लगातार दूसरी बार जीत लिया है?
उत्तर: भारत ने
Q.7. हाल ही में किसे कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को
Q.8. हाल ही में किसने हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीता है?
उत्तर: श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने
Q.9. किसने फ्रांस में यूरोपियन आउटडोर चैंपियनशिप में पुरुषों की 60 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता है?
उत्तर: भारत के तेजस शिरसे ने