Daily Current Affairs: 04 November 2024

आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 04 November 2024 (डेली करेंट अफेयर्स 04 नवम्बर 2024), जिससे आप आने वाले SSC, Bank Jobs, Railway, UPSC, HSSC आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है।

Q.1. हाल ही में कहाँ पर वियतनाम-भारत द्विपक्षीय सेना अभ्यास (विनबैक्स) 2024 का 5वांँ संस्करण शुरू हुआ है? 
उत्तर: हरियाणा के अंबाला में

Q.2. भाषा गौरव सप्‍ताह किस राज्य में मनाया जा रहा है? 
उत्तर: असम में 
  • यह असमी भाषा को शास्‍त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर असम के लोगों के उत्‍साह का प्रतीक है।
Q.3. हाल ही में रिद्धिमान साहा ने खेल से संन्यास की घोषणा की है, वे किस खेल से संबंधित है? 
उत्तर: भारतीय क्रिकेट में विकेटकीपर-बल्लेबाज

Q.4. वेनेजुएला में विश्‍व टेबल टेनिस फीडर काराकास टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्‍स और मिकस्‍ड डबल्‍स में जीत दर्ज करके किस भारतीय खिलाड़ी ने दोहरे खिताब जीते है? 
उत्तर: भारत के हरमीत देसाई ने

Q.5. 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का शुभारम्भ कहाँ हुआ है? 
उत्तर: चेन्नई में

Q.6. भारत ने अमेरिका के कोलोराडो में अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण समेत कुल कितने पदक जीते है? 
उत्तर: 17 पदक
  • स्वर्ण पदक जीतने वालों में हेमंत सांगवान इकलौते पुरुष मुक्केबाज हैं। 
  • महिलाओं में कृषा वर्मा, पार्थवी ग्रेवाल और वंशिका गोस्वामी स्वर्ण पदक जीते है।
Q.7. हाल ही में किसने ब्राज़ीलियन ग्रैंड प्रिक्स जीती है? 
उत्तर: रेड बुल ड्राइवर मैक्स वेरस्टैपेन ने

Post a Comment