Daily Current Affairs: 18 October 2024

Daily Current Affairs 18 October 2024
आज हम आपके लिए लेकर आए है Daily Current Affairs 18 October 2024 (डेली करेंट अफेयर्स 18 अक्टूबर 2024), जिससे आप आने वाले SSC, Bank Jobs, Railway, UPSC, HSSC आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है।

Q.1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 22 अक्टूबर से दो दिवसीय रूस यात्रा है, इस बार वे कौनसे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे? 
उत्तर: 16वें

Q.2. हाल ही में गुणवत्ता सूचकांक कितने पर पहुंच जाने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची गयी है? 
उत्तर: 292

Q.3. हाल ही में जल पाइपलाइन प्रतिस्थापन परियोजना के लिए भारत ने मॉरीशस को कितना ऋण प्रदान किया है? 
उत्तर: 487 करोड़ रुपये से अधिक का

Q.4. अब 120 की बजाए कितने दिन पहले ही अग्रिम रेल टिकट ली जा सकेगी? 
उत्तर: 60 दिन
  • विदेशी पर्यटकों के लिए अग्रिम आरक्षण की समय-सीमा 365 दिन बनी रहेगी।
Q.5. हाल ही में ऑनलाइन घोटालों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए सरकार और मेटा ने संयुक्त रूप से कौन सा अभियान शुरु किया है? 
उत्तर: ‘धोखाधड़ी से बचो’ अभियान

Q.6. निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में भारत के किस खिलाड़ी ने ट्रेप स्‍पर्धा में रजत पदक जीत लिया है? 
उत्तर: विवान कपूर ने

Q.7. हाल ही में भारत के किस खिलाड़ी ने शतरंज मास्टर्स कप जीता है? 
उत्तर: अर्जुन एरिगैसी ने

Q.8. कहाँ की 2 अरब वर्ष पुरानी चट्टान में जीवित सूक्ष्मजीवों की खोज, पृथ्वी पर प्रारंभिक जीवन और हमारे ग्रह से परे जीवन की संभावना को समझने में एक बड़ी सफलता है? 
उत्तर: दक्षिण अफ्रीका के बुशवेल्ड इग्नियस कॉम्प्लेक्स की 
  • बुशवेल्ड आग्नेय परिसर दक्षिण अफ्रीका के उत्तर-पूर्व में स्थित है, यह दुनिया में सबसे बड़े और सबसे अच्छी तरह से संरक्षित स्तरित आग्नेय घुसपैठों में से एक है। 
  • बुशवेल्ड आग्नेय परिसर का निर्माण लगभग 2 अरब साल पहले हुआ था जब पृथ्वी के मेंटल के भीतर गहरे से मैग्मा धीरे-धीरे सतह के नीचे ठंडा हो गया था, जिसके परिणामस्वरूप आग्नेय चट्टान की कई परतें बन गईं। 
  • इसमें दुनिया के 70% खनन किए गए प्लैटिनम भंडार हैं, जो दक्षिण अफ्रीका को प्लैटिनम का अग्रणी वैश्विक उत्पादक बनाता है।
Q.9. मेरा होउ चोंगबा महोत्सव 2024 हाल ही में कहाँ मनाया गया है? 
उत्तर: इम्फाल में
  • मेरा होउ चोंगबा एकमात्र ऐसा त्यौहार है जिसमें राज्य में पहाड़ी और घाटी दोनों ही स्वदेशी समुदाय एक साथ मिलकर मनाते हैं। 
  • यह सदियों पुराना त्यौहार है जो राज्य में राष्ट्रवाद के विकास की एकता को दर्शाता है। यह पहली शताब्दी ईस्वी में मणिपुर के भगवान राजा नोंगडा लैरेन पखांगबा के समय से मणिपुर में मनाया जाता रहा है। इसका उद्देश्य मणिपुर की पहाड़ियों और घाटी में स्वदेशी समुदायों के बीच बंधन को मजबूत करना है।
Q.10. भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए किसके नाम की सिफारिश सरकार से की है? 
उत्तर: न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत की जाती है। 
  • मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय का सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश होना चाहिए जिसे इस पद के लिए उपयुक्त समझा जाए। 
  • निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश अगले मुख्य न्यायाधीश की सिफारिश केंद्रीय विधि मंत्री को करता है, जो इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री के पास भेजता है। यदि वरिष्ठतम न्यायाधीश की योग्यता के बारे में संदेह है, तो अन्य न्यायाधीशों (अनुच्छेद 124(2) के अनुसार) के साथ परामर्श किया जाएगा।
Q.11. हाल ही में किसको JSW स्पोर्ट्स में क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है? 
उत्तर: सौरव गांगुली

Q.12. हाल ही में किसने ग्रीस में ACO विश्व शतरंज चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता है? 
उत्तर: गुरप्रीत पाल सिंह ने

Q.13. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने अपने 9000 टेस्ट रन पूरे कर लिए है? 
उत्तर: विराट कोहली

Q.14. हाल ही में भारत के किस राज्य की सरकार ने संस्कृत को अनिवार्य विषय के रूप में घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है? 
उत्तर: उत्तराखंड

Post a Comment